ePaper

लगातार 15 सुपरहिट फिल्में देनेवाले इकलौते सुपरस्‍टार थे राजेश खन्‍ना, रिकॉर्ड बरकरार...

Updated at : 18 Jul 2017 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
लगातार 15 सुपरहिट फिल्में देनेवाले इकलौते सुपरस्‍टार थे राजेश खन्‍ना, रिकॉर्ड बरकरार...

अपने रुमानी अंदाज से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले जानेमाने अभिनेता राजेश खन्‍ना आज भी फैंस के दिलों में बसते हैं. उनका जन्‍म पंजाब के अमृतसर में 29 दिसंबर 1942 को हुआ था. राजेश खन्‍ना बचपन से ही फिल्‍मों में काम करना चाहते थे, लेकिन उनके पिता इसके सख्‍त खिलाफ थे. राजेश खन्‍ना हिंदी सिनेमा […]

विज्ञापन

अपने रुमानी अंदाज से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले जानेमाने अभिनेता राजेश खन्‍ना आज भी फैंस के दिलों में बसते हैं. उनका जन्‍म पंजाब के अमृतसर में 29 दिसंबर 1942 को हुआ था. राजेश खन्‍ना बचपन से ही फिल्‍मों में काम करना चाहते थे, लेकिन उनके पिता इसके सख्‍त खिलाफ थे. राजेश खन्‍ना हिंदी सिनेमा के एक ऐसे सुपरस्‍टार थे जिनका जादू उनके प्रेमियों के सिर चढ़ कर बोलता था. उनका असल नाम जतिन अरोड़ा था. युवाओं में उनका गजब का क्रेज था. अभिनय के साथ-साथ उनकी फिल्मों के गाने भी काफी लोकप्रिय हुए. खासतौर से उनकी फिल्मों में किशोर कुमार के गाने काफी हिट रहे.जानें उनके बारे में कुछ दिलचस्‍प बातें…

1. राजेश खन्‍ना ने बॉलीवुड में अपने करियर का शुरुआत फिल्‍म ‘आखिरी खत’ से की थी. इसके बाद उन्‍होंने ‘बहारों के सपने’, ‘औरत के रूप’ और ‘राज’ जैसी कई फिल्‍मों में काम किया लेकिन कोई खास कामयाबी नहीं मिल पाई.

2. वर्ष 1969 में उन्‍होंने फिल्‍म ‘आराधना’ में काम किया जो उनकी पहली प्‍लेटिनम जुबली सुपरहिट फिल्‍म थी. इस फिल्‍म ने उन्‍हें सुपरस्‍टार बना दिया. राजेश खन्‍ना बॉलीवुड के इकलौते अभिनेता हैं जिन्‍होंने लगातार 15 सुपरहिट फिल्‍में दी थी. उनका यह रिकॉर्ड अभी तक बरकारर है.

3. दर्शक राजेश खन्‍ना और मुमताज की जोड़ी को पर्दे पर खासा पसंद करते थे. दोनों ने एकसाथ कई फिल्‍में की जो सुपरहिट रही. जब राजेश ने अभिनेत्री डिंपल कपाडि़या से शादी कि तो मुमताज ने भी अरबपति मयूर माधवानी से शादी करने का निश्‍चय किया.

4. वर्ष 1974 में मुमताज ने शादी के बाद भी राजेश के साथ फिल्‍म ‘आप की कसम’, ‘रोटी’ और ‘प्रेम कहानी’ नामक तीन फिल्‍मों में काम किया और मुबंई को अलविदा कह अपने पति के साथ विदेश चली गई.

5. राजेश खन्‍ना ने मार्च 1973 में डिंपल कपाड़िया से विधिवत शादी कर ली. विवाह के 6 महीने बाद फिल्‍म ‘बॉबी’ रिलीज हुई थी. डिंपल से उनकी दो बेटियां है.

6. कुछ समय बाद दोनों के वैवाहिक जीवन में दरार पड़ गई और दोनों वर्ष 1984 में अलग हो गए. वहीं कुछ दिनों तक अलग रहने के बाद दोनों का संबंध विच्‍छेद हो गया.

7. वर्ष 1969-71 में लगातार उन्‍होंने 15 सुपरहिट फिल्में दीं जिनमें ‘आराधना’, ‘इत्तफाक’, ‘दो रास्ते’, ‘बंधन’, ‘डोली’, ‘सफर’, ‘खामोशी’, ‘कटी पतंग’, ‘आन मिलो सजना’, ‘ट्रेन’, ‘आनंद’, ‘सच्चा झूठा’, ‘दुश्मन’, ‘महबूब की मेहंदी’, ‘हाथी मेरे साथी’ शामिल है.

8. वर्ष 1991 वे नयी दिल्ली से कांग्रेस की टिकट पर संसद सदस्य चुने गए. राजेश ने वर्ष 1994 में उन्होंने एक बार फिर फिल्म ‘खुदाई’ से परदे पर वापसी की कोशिश की, लेकिन इन फिल्मों को कोई खास सफलता नहीं मिली.

9. राजेश खन्ना ने अपने चार दशक के लंबे सफर के दौरान लगभग 125 फिल्मों में काम किया. अपने रोमांस के जादू से उन्‍होंने अपने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया. उन्‍होंने अपने ‘रोमांटिक’ किरदारों के लिए दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी.

10. वर्ष 18 जुलाई 2012 को वे इस दुनिया को अलविदा कह गये. उनके गाने आज भी उनके चहेते के दिलों में बसे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola