ePaper

VIDEO: अनुपम खेर की फिल्‍म ''रांची डायरीज'' का टीजर रिलीज, सलमान खान ने दी बधाई

Updated at : 17 Jul 2017 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: अनुपम खेर की फिल्‍म ''रांची डायरीज'' का टीजर रिलीज, सलमान खान ने दी बधाई

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की अगली फिल्‍म ‘रांची डायरीज’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है. खुद सलमान खान ने इस फिल्‍म का टीजर शेयर करते हुए अनुपम खेर को बधाई दी है और इस टीजर की तारीफ भी की है. यह फिल्‍म एक एक्‍ट्रेस और उसके गॉडफादर की कहानी है जो इंडस्‍ट्री में नाम […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की अगली फिल्‍म ‘रांची डायरीज’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है. खुद सलमान खान ने इस फिल्‍म का टीजर शेयर करते हुए अनुपम खेर को बधाई दी है और इस टीजर की तारीफ भी की है. यह फिल्‍म एक एक्‍ट्रेस और उसके गॉडफादर की कहानी है जो इंडस्‍ट्री में नाम और शोहरत कमाने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है. फिल्‍म में सौंदर्या शर्मा, हिमांश कोहली और ताहा शाह भी मुख्य भूमिका में हैं.

फिल्‍म में जिम्‍मी शेरगिल भी हैं जो एक पुलिस इंस्‍पेक्‍टर के किरदार में नजर आ रहे हैं. टीजर में रांची के पतरातू घाटी की भी हल्‍की झलक नजर आ रही है. फिल्म को सत्विक मोहंती ने डायरेक्ट किया है. टीजर देखने से इस बात का पता चल रहा है कि बैंक लूटने की तैयारी की जा रही है. 32 सेकंड के इस टीजर में कई चीजों को दिखाने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल सलमान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘टॉयलेट एक प्रेमकथा’ को लेकर बिजी है. इस फिल्‍म में अनुपम, अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola