IIFA 2017: एक फैन ने सलमान संग ली ऐसी सेल्फी, सोशल मीडिया पर खूब हो रही वायरल...

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आईफा 2017 के आकर्षण के केंद्र थे. सलमान कहीं भी हो, उनके संग सेल्फी लेने के लिए उनके फैंस क्रेजी रहते हैं. कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में आयोजित आईफा अवॉर्ड 2017 के दौरान जहां आये लोग सलमान संग सेल्फी लेने को बेताब दिखे. बहुत […]
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आईफा 2017 के आकर्षण के केंद्र थे. सलमान कहीं भी हो, उनके संग सेल्फी लेने के लिए उनके फैंस क्रेजी रहते हैं. कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में आयोजित आईफा अवॉर्ड 2017 के दौरान जहां आये लोग सलमान संग सेल्फी लेने को बेताब दिखे. बहुत से लोगों ने उनकी कार को फॉलो किया तो कुछ लोगों ने सड़क पर ही उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की. लेकिन इसी बीच सलमान और उनकी एक फैन की सेल्फी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. दरअसल सलमान की फैन अनाघा फाल्गुने ने ‘दबंग’ स्टार संग एक शानदार सेल्फी ली है.
Thanks for this …the "run" in –#nyc #iifanewyork2017 #iifa was worth it 😝❤️❤️❤️😘😍😍😍 pic.twitter.com/awwaUGvbUP
— Anagha Phalgune (@anagha_01) July 14, 2017
दरअसल अघाना फाल्गुने ने यह सेल्फी तब क्लिक की जब सलमान गाड़ी से निकल रहे थे. अघाना ने बिल्कुल सही मोमेंट पर कैमरा का क्लिक का बटन दबाया. खास बात यह थी कि उस समय सलमान भी अघाना के कैमरे की ओर ही देख रहे थे. अघाना ने खुद यह तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है. इस इवेंट में अघाना ने सलमान के अलावा अभिनेत्री अदिति राव हैदरी संग भी तस्वीर ली है. सलमान आईफा अवार्ड के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गये थे. दरअसल उन्होंने कहा था कि उन्हें कैटरीना कैफ के बर्थडे के अलावा और कोई तारीख याद नहीं रहती.
❤️❤️❤️❤️pretty princess pic.twitter.com/UZWHbNc7pU
— Anagha Phalgune (@anagha_01) July 14, 2017
Here you go @BeingSalmanKhan singing .. #IIFAAwards2017 pic.twitter.com/Y7CXgCPXnK
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) July 16, 2017
सलमान ने अपने फैंस की मांग पर उनके लिए आईफा के मंच पर एक गाना भी गाया. सलमान ने फिल्म ‘हीरो’ का गाना ‘मैं हूं हीरो तेरा’ गाया. इस वीडियो को एक्टर रितेश देशमुख ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. सलमान का यह वीडियो में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि सलमान फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ को लेकर बिजी हैं. अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वे कैटरीना कैफ संग नजर आनेवाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




