ePaper

अनुराग कश्‍यप ने किया खुलासा, मिस इंडिया को डेट कर चुके हैं नवाजुद्दीन सिद्दिकी...

Updated at : 15 Jul 2017 11:31 AM (IST)
विज्ञापन
अनुराग कश्‍यप ने किया खुलासा, मिस इंडिया को डेट कर चुके हैं नवाजुद्दीन सिद्दिकी...

बॉलीवुड एक्‍टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने खुद को इंडस्‍ट्री में स्‍थापित करने के लिए कड़ी मेहनत की है जिसकी झलक उनकी एक्टिंग में दिखती है. उन्‍होंने एक बड़े दर्शक वर्ग को अपना दीवाना बनाया है. नवाजुद्दीन के प्रोफेशनल लाईफ की बात करें तो वे टाइगर श्रॉफ के साथ आगामी फिल्‍म ‘मुन्‍ना माइकल’ में नजर आनेवाले हैं. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्‍टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने खुद को इंडस्‍ट्री में स्‍थापित करने के लिए कड़ी मेहनत की है जिसकी झलक उनकी एक्टिंग में दिखती है. उन्‍होंने एक बड़े दर्शक वर्ग को अपना दीवाना बनाया है. नवाजुद्दीन के प्रोफेशनल लाईफ की बात करें तो वे टाइगर श्रॉफ के साथ आगामी फिल्‍म ‘मुन्‍ना माइकल’ में नजर आनेवाले हैं. लेकिन हाल ही में नवाजुद्दीन को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसने सबको हैरान कर दिया है. यह खुलासा उनके दोस्‍त और जानेमाने डायरेक्‍टर अनुराग कश्‍यप ने किया है. अनुराग ने बताया कि सबके दिलों में राज करनेवाले नवाजुद्दीन के स्ट्रगलिंग दिनों में कोई लड़की उनके दिल पर राज करती थी.

अनुराग ने बताया कि जब नवाज स्‍टार नहीं बने थे त‍ब वे एक मिस इंडिया को डेट कर रहे थे. एक इवेंट के दौरान जब होस्‍ट ने नवाज से पूछा कि अनुराग ने बताया कि आप किसी मिस इंडिया को डेट कर चुके है. यह सवाल सुनकर नवाज शरमा गये. तभी अनुराग ने कहा कि हम नाम नहीं लेंगे, हम किसी का नाम नहीं लेंगे. अनुराग ने यह भी बताया कि फिल्‍म ‘गैंग्‍स ऑफ वासेपुर’ से पहले नवज का ब्रेकअप हो गया था. नवाज ने अपने एक बयान में कहा था कि 35 साल तक उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं थी लेकिन वो गर्लफ्रेंड बनाने के लिए ट्राई बहुत करते थे.

जिस शॉट में मुझे 50 टेक लगते उसे नवाज ने एक ही टेक में कर दिया: सलमान

हालांकि वो मिस इंडिया कौन थी इसके बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है. नवाज की फिल्‍म ‘मॉम’ हाल ही में रिलीज हुई थी जिसमें उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. ‘मुन्‍ना माइकल’ 21 जुलाई को रिलीज हो रही है. इस फिल्‍म में नवाज एक्‍शन करने के साथ-साथ डांस करते भी नजर आयेंगे, जिसके लिए उन्‍होंने खूब प्रैक्टिस की है. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शक खासा पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola