ePaper

रणवीर ने ''कुर्बान'' कर दी अपनी प्‍यारी दाढ़ी-मूंछें, शेयर की ''Before Mundan-After Mundan'' की तसवीरें...

Updated at : 13 Jul 2017 11:56 AM (IST)
विज्ञापन
रणवीर ने ''कुर्बान'' कर दी अपनी प्‍यारी दाढ़ी-मूंछें, शेयर की ''Before Mundan-After Mundan'' की तसवीरें...

बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह पिछले काफी समय से दाढ़ी-मूछों के साथ नजर आ रहे हैं. उनका यह स्‍टाइल फैंस को काफी भा रहा है. लेकिन हाल ही में रणवीर ने अपनी प्यारी दाढ़ी-मूछों को ‘कुर्बान’ कर दिया. जिसका वीडियो खुद उन्‍होंने सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है. बताया जा रहा है कि रणवीर ने […]

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह पिछले काफी समय से दाढ़ी-मूछों के साथ नजर आ रहे हैं. उनका यह स्‍टाइल फैंस को काफी भा रहा है. लेकिन हाल ही में रणवीर ने अपनी प्यारी दाढ़ी-मूछों को ‘कुर्बान’ कर दिया. जिसका वीडियो खुद उन्‍होंने सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है. बताया जा रहा है कि रणवीर ने ऐसा अपनी आगामी फिल्‍म ‘पद्मावती’ के लिए किया है.

https://www.instagram.com/p/BWdHpeNhlkl/

संजय लीला भंसाली की इस फिल्‍म में रणवीर अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं. भंसाली की यह फिल्‍म खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी और मेवाड़ की रानी पद्मावती के प्रति उनके जुनूनी प्रेमगाथा का बखान करेगी. ऐसे में रणवीर ने इस फिल्‍म के प्रति खुद को समर्पित करते हुए अपने लुक को बदल डाला है.

https://www.instagram.com/p/BWdGh49BG0p/

रणवीर ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें रणवीर की दाढ़ी ट्रिम होती नजर आ रही है. इसके अलावा उन्‍होंने कुछ फोटोज़ भी शेयर की है. उन्‍होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा,’ आई विल मिस यू.’ इसके बाद उन्‍होंने अपनी एक दाढ़ी-मूंछ वाली फोटो और दाढ़ी मूंछ ट्रिम की गई एक फोटो शेयर की है और कैप्‍शन में लिखा,’ Before Mundan – After Mundan.’ बताया जा रहा है कि रणवीर ने यह लुक जवान अलाउद्दीन खिलजी के लिए अपनाया है. रणवीर ने इस फिल्‍म के काफी हिस्‍से की शूटिंग कर चुके हैं. जबकि अब उन्‍हें फिल्‍म में अलाउद्दीन खिलजी के जवान दिनों की शूटिंग करना बाकी है.

https://www.instagram.com/p/BWdLAIqhVJ9/


रणवीर तीसरी बार भंसाली के साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले इन दोनों की जोड़ी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ और ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ में कर चुके हैं. पिछली दोनों ही फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. ‘पद्मावती’ में रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. इस फिल्‍म में रणवीर और दीपिका की जोड़ी तीसरी बार एकसाथ काम कर रही है. हाल ही में रणवीर ने अलाउद्दीन खिलजी के बारे में बात करते हुए कहा,’ क्या इंसान था वह… विश्वास नहीं होता कि उसने क्या-क्या किया. वह बेहद डरावना इंसान था. जिससे इतना तो तय है कि रणवीर सिंह का निगेटिव किरदार फिल्म में काफी खतरनाक होने वाला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola