ePaper

अमरनाथ तीर्थयात्रियों हुए हमले से गुस्से में बॉलीवुड, कहा कायर हैं आतंकवादी

Updated at : 11 Jul 2017 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
अमरनाथ तीर्थयात्रियों हुए हमले से गुस्से में बॉलीवुड, कहा कायर हैं आतंकवादी

मुंबई : पूरे बॉलीवुड ने अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर हुए आतंकवादी हमले की एक स्वर में निंदा की और इसे बेहद ‘ ‘शमर्नाक ‘ ‘ तथा ‘ ‘कायरतापूर्ण ‘ ‘ कृत्य करार दिया. शाहरुख खान, अक्षय कुमार, करन जौहर , शेखर कपूर, फरहान अख्तर सहित अनेक कलाकारों तथा फिल्मकारों ने घटना पर शोक व्यक्त किया है. […]

विज्ञापन

मुंबई : पूरे बॉलीवुड ने अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर हुए आतंकवादी हमले की एक स्वर में निंदा की और इसे बेहद ‘ ‘शमर्नाक ‘ ‘ तथा ‘ ‘कायरतापूर्ण ‘ ‘ कृत्य करार दिया. शाहरुख खान, अक्षय कुमार, करन जौहर , शेखर कपूर, फरहान अख्तर सहित अनेक कलाकारों तथा फिल्मकारों ने घटना पर शोक व्यक्त किया है.

शाहरुख ने ट्वीट किया, ‘ ‘ बेगुनाहों के जाने से दुखी हूं. पीड़ितों के लिए प्रार्थनाएं और ईश्वर पीड़ित अमरनाथ तीर्थयात्रियों के परिजनों को इसे सहने की शक्ति दे. ‘ ‘ अक्षय ने घटना के प्रति आक्रोश व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, ‘ ‘निर्दोष अमरनाथ यात्रियों पर हमला बेहद निचले स्तर का कृत्य है. प्रभावितों के लिए मेरी प्रार्थनाएं. ‘ ‘ वरूण धवन ने ट्वीट किया, ‘ ‘अमरनाथ यात्रियों पर हमले की खबर से परेशान हूं. समझ नहीं आ रहा कि ऐसे लोग कैसे अस्तित्व में हैं. आतंकवादी कायर हैं.

फरहान ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘ ‘ अमरनाथ श्रद्धालुओं पर हमला निंदनीय है….हमलावर शर्म करो. उम्मीद है कि त्वरित न्याय होगा. ‘ ‘ शेखर ने लिखा, ‘ ‘ फिर एक आतंकवादी हमला, उन निर्दोष श्रद्धालुओं पर जो कुछ नहीं बस भगवान शिव की कृपा चाहते थे. अब शब्दों का नहीं कार्रवाई का वक्त. ‘ ‘ अनुपम खेर ने लिखा, ‘ ‘ भगवान उन्हें इस अनपेक्षित क्षति को सहने की शक्ति दे. अमरनाथ श्रद्धालुओं पर आतंकवादी हमला बेहद शर्मनाक और कायराना हरकत है. सुरक्षाबलों को इन आतंकवादियों का सफाया करना चाहिए. ‘ ‘ हंसल मेहता, रितेश देशमुख , स्वरा भास्कर, रणदीप हुडा, हुमा कुरैशी और मधुर भंडारकर ने भी ट्वीट करके हमले की निंदा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola