ePaper

सैफ की बेटी सारा की डेब्यू फिल्म इस डेट पर होगी रिलीज

Updated at : 10 Jul 2017 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
सैफ की बेटी सारा की डेब्यू फिल्म इस डेट पर होगी रिलीज

बॉलीवुड का ये साल स्टार किड की आने वाली फिल्मों की खबरों के नाम रहा. सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ की बेटी सारा जल्द ही बॉलीवुड में फिल्म केदारनाथ से डेब्यू करने जा रहा हैं. सारा की फिल्म केदारनाथ की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसी के साथ इस फिल्म की रिलीज […]

विज्ञापन
बॉलीवुड का ये साल स्टार किड की आने वाली फिल्मों की खबरों के नाम रहा. सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ की बेटी सारा जल्द ही बॉलीवुड में फिल्म केदारनाथ से डेब्यू करने जा रहा हैं. सारा की फिल्म केदारनाथ की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसी के साथ इस फिल्म की रिलीज डेट भी आ गयी है.
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है. तरण ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सुशांत और सारा की फिल्म केदारनाथ अगले साल जून में रिलीज होगी.
पिछले दिनों सारा के डेब्यू को लेकर उनके पापा सैफ ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह अपनी बेटी से बहुत प्यार करते हैं और पर खुश है कि वह जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली है. हम सब कलाकारों के खानदान ताल्लुक रखते हैं और जाहिर सी बात है कि सारा के अंदर भी वही गुण है. लेकिन मैं उसे लेकर बहुत ज्यादा चिंतित हूं क्योंकि एक्टिंग का प्रोफेशन टिकाऊ करियर नहीं है. क्योंकि मैं उससे प्यार करता हूं इसलिए मैं उसे लेकर परेशान हूं.
इससे ज्यादा मैं और कुछ नहीं कहना चाहता. सैफ की इस बात को सुनकर उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह भड़क गयीं और एक रिपोर्ट के मुताबिक अमृता का कहना है कि सैफ ने बहुत ही गैर जिम्मेदाराना बात कही है. वहीं अंदरुनी सूत्रों के मुताबिक सैफ इस मामले को घसीटना नहीं चाहते थे इसलिए उन्होंने अमृता की बात का कोई जवाब नहीं दिया. बता दें कि पिछले दिनों श्रीदेवी ने भी अपनी बेटी जाह्नवी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर ऐसी ही परेशानी जतायी थी. उनका कहना था कि वो अपनी बेटी के बॉलीवुड करियर के खिलाफ नहीं हैं लेकिन वह चाहती हैं कि जाह्नवी शादी करके सैटल हो जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola