मॉडल सोनिका चौहान की ''गैर इरादतन हत्या'' के आरोप में अभिनेता विक्रम चटर्जी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: कार दुर्घटना में गैर इरादतन हत्या के आरोप का सामना कर रहे अभिनेता विक्रम चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया गया है. कार हादसे में मॉडल और टीवी एंकर सोनिका चौहान की मौत हो गई थी. कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया कि दक्षिण कोलकाता के कस्बा इलाके में रसबिहारी एवेन्यू कनेक्टर […]

विज्ञापन

कोलकाता: कार दुर्घटना में गैर इरादतन हत्या के आरोप का सामना कर रहे अभिनेता विक्रम चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया गया है. कार हादसे में मॉडल और टीवी एंकर सोनिका चौहान की मौत हो गई थी. कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया कि दक्षिण कोलकाता के कस्बा इलाके में रसबिहारी एवेन्यू कनेक्टर पर एक्रोपोलिस मॉल के बाहर कल मध्‍यरात्र‍ि में कोलकाता पुलिसकर्मियों ने एक कैब का पीछा कर टेलीविजन और फिल्म अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया. चटर्जी तब से फरार थे जब से पुलिस ने उन पर हत्या के लिए गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था.

चटर्जी पर 29 अप्रैल को लापरवाही से गाडी चलाने के कारण हत्या करने का आरोप लगाया गया था. सोनिका के परिवार ने आरोप लगाया था कि विक्रम कार चलाते वक्‍त नशे में था और बहुत स्‍पीड से कार ड्राईव कर रहा था. इस मामले में संज्ञान लेते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने भी जांच के आदेश दिये थे. दरअसल हादसे के समय विक्रम एक पार्टी में शिरकत करने के बाद सोनिका चौहान को घर छोड़ने जा रहे थे. विक्रम पर 29 अप्रैल को लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण सोनिका चौहान की मौत का ज़िम्मेदार होने का आरोप लगाया गया था.

विक्रम पर पहले रैश और नेग्लिजेंट ड्राइविंग का आरोप लगाया गया था, जिसके लिए अधिकतम दो वर्ष कैद की सजा सुनाई जा सकती है, लेकिन बाद में विक्रम के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया, जो गैर इरादतन हत्‍या से जुड़ी है. इसके लिए 10 साल की सजा सुनाई जा सकती है. वहीं पुलिस का कहना है कि विक्रम चटर्जी के खिलाफ पर्याप्‍त सबूत मौजूद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola