नाइजीरियन सिंगर ने गाया भोजपुरी का हिट गाना ''लॉलीपॉप लागे लू...'', देखें वीडियो

Updated at : 06 Jul 2017 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
नाइजीरियन सिंगर ने गाया भोजपुरी का हिट गाना ''लॉलीपॉप लागे लू...'', देखें वीडियो

नाइजीरिया के एक सिंगर का वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सैमुएल नामक सिंगर भोजपुरी गाना ‘लॉलीपॉप लागे लू…’ गा रहे हैं. इस वीडियो को बेहद पसंद किया जा रहा है और खूब शेयर भी किया जा रहा है. सैमुएल ने इस गाने को अपनी आवाज में गाकर […]

विज्ञापन

नाइजीरिया के एक सिंगर का वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सैमुएल नामक सिंगर भोजपुरी गाना ‘लॉलीपॉप लागे लू…’ गा रहे हैं. इस वीडियो को बेहद पसंद किया जा रहा है और खूब शेयर भी किया जा रहा है. सैमुएल ने इस गाने को अपनी आवाज में गाकर यूट्यूब पर पोस्‍ट किया है. भोजपुरी गानों की लोकप्रियता देश में दिखती ही है लेकिन किसी दूसरे मुल्‍क में इन गाने की लोकप्रिय होना शानदार है.

बताया जा रहा है कि सैमुएल ने यह गाना एक फेस्टिवल में सुना था. वे इस गाने से इतना प्रभावित हुए कि उन्‍होंने खुद इस गाने को सीखकर गाने का फैसला किया. सैमुएल हिेंदी गानों के भी शौकीन हैं और उन्‍होंने कई और गाने भी गाये हैं. बता दें कि ‘लॉलीपॉप लागे लू…’ का ओरिजिनल गाना पवन सिंह ने गाया था जो काफी हिट हुआ था. देखें वीडियो…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola