Anupama Written Update: शादी का शगुन लेकर कोठारी निवास पहुंची अनुपमा, मोटी बा से कर डाली ऐसी डिमांड

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Anupama Spoiler

Anupama Written Update: अनुपमा के 5 फरवरी, 2025 के एपिसोड में बहुत ड्रामे के बाद राही और प्रेम का रिश्ता तय हो जाता है और अनुपमा मोटी बा से अपनी बेटी राही का ख्याल रखने की विनती करेगी.

विज्ञापन

Anupama Written Update: रुपाली गांगुली के टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आज 5 फरवरी, 2025 के एपिसोड में राही और प्रेम के चोरी-छिपे मिलने की वजह से शाह परिवार और कोठारी परिवार के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है. प्रेम की मोटी बा अनुपमा को फोन करके बताती है कि प्रेम और राही रात भर एक साथ थे और इससे पहले की सिमा पार हो इन दोनों को शादी के बंधन में बांध देना ही ठीक रहेगा.इस बीच फोन स्पीकर पर रहेगा और लीला और बापूजी समेत सभी घरवाले सुन लेते हैं. ऐसे में राही बिना किसी पर ध्यान दिए अनुपमा को सारा सच बताती है कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया, लेकिन वह बिना बताए बस प्रेम से मिलने चली गई.

राही-प्रेम से नाराज हुई अनुपमा

राही की बातें सुनने के बाद अनुपमा नाराज हो जाती है. अनुपमा कहती है कि उसे भरोसा है कि राही और प्रेम ने कुछ भी गलत नहीं किया, लेकिन दूसरों की नजर में गलत होना भी गलत ही है. राही ने मौका ही क्यों दिया लोगों को बातें बनाने का. इसी बीच मौके का फायदा उठाकर तोषू-पाखी भी ताना मारते हैं. जब राही अपनी सफाई दे रही होती है तभी वहां प्रेम पहुंच जाता है और अनुपमा से माफी मांगता है, जिसके बाद अनुपमा मान जाती है. इसके बाद प्रेम किचन में चला जाता है और वहां राधा उसके फोन से खेल रही होती है. तभी गलती से प्रार्थना के नंबर पर कॉल लग जाता है. कोठारी निवास में प्रेम का कजिन भी प्रार्थना के फोन से खेल रहा होगा और कॉल स्पीकर पर लग जाएगा.

शादी का शगुन लेकर कोठारी निवास पहुंची अनुपमा

फोन स्पीकर पर लगते ही पराग कोठारी और उसका दामाद ‘अनु की रसोई’ में चल रही सारी बातें सुन लेंगे कि शादी के बाद भी शाह परिवार प्रेम से नौकरों की तरह काम करवाएंगे। इस बात का फायदा उठाकर पराग कोठारी का दामाद उसके कान भरेगा कि दामाद को राजा की तरह ट्रीट किया जाता है, लेकिन प्रेम को उसके ससुराल में वो इज्जत नहीं मिलेगी. यह बातें पराग को लग जाती है. उधर अनुपमा बा और बापूजी की बात को मानकर कोठारी निवास में शादी का शगुन लेकर पहुंच जाती है.

मोटी बा से अनुपमा ने की विनती

राही और प्रेम का रिश्ता तय होती है अनुपमा मोटी बा से विनती करती है कि उसकी बेटो का ध्यान रखें और अगर वह 100 कदम चलने की कोशिश करे तो कम से कम उनकी तरफ से दो कदम भी आगे बढ़ाया जाए. यह बात प्रेम, राही और अनुआपामा को पता है कि शादी मोटी बा की वजह से हो रही है और इसका सच पराग कोठारी को नहीं मालूम है क्योंकि वह इस रिश्ते से बिलकुल खुश नहीं है, लेकिन फिर मोटी बा पराग को यह बोलकर मनाएगी कि प्रेम को घर सिर्फ राही ही ला सकती है बाकी राही को तो हम अपने रंग में ढाल ही लेंगे.

यह भी पढ़े: Anupama: सीरियल में होगी फिर से अनुज की वापसी? वसुंधरा की बातें उड़ा देगी अनुपमा की नींद

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola