Anupama: सीरियल में होगी फिर से अनुज की वापसी? वसुंधरा की बातें उड़ा देगी अनुपमा की नींद
anupama
Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रेम को राही प्रप्रोज करेगी. प्रेम उसके प्रप्रोजल को मान जाएगा. दूसरी तरफ प्रेम को गौतम साथ में फैक्ट्री चलने के लिए कहेगा, लेकिन वह उसकी बात नहीं सुनेगा और मना कर देगा.
Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, अनुज की तसवीर लेकर बात करती है. वह उससे कहती है उसने सारी जिम्मेदारी उसे दे दी और वह चला गया. अनु उसे बताती है कि हर कोई कैसे सिर्फ राही की शादी को लेकर डिस्कस कर रहे हैं. अनु कहती है कि राही ने प्रेम से शादी करने का फैसला किया है और वह उसके फैसले में उसका साथ देगी. अनुज से अनु उसका साथ देने के लिए कहती है.
प्रेम को प्रप्रोज करेगी राही
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही, प्रेम को शादी के लिए प्रपोज करती है. राही उसे प्रप्रोजल को स्वीकार करने के लिए कहती है. प्रेम उसका प्रप्रोजल स्वीकार कर लेता है और एक-दूसरे को हार पहनाते हैं. दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं. दूसरी तरफ अनु, राही को खोजती है और परी से इस बारे में पूछती है. परी घबरा जाती है और उससे झूठ बोलती है. अनु के जाने के बाद परी, राही को फोन कर घर आने के लिए कहती है.
वसुंधरा की बातें सुनकर अनु के उड़ जाएंगे होश
राही से प्रेम पूछता है कि क्या वह सच में उससे शादी करना चाहती है. राही कहती है उसने इसपर बहुत सोचा है और वह सच में उससे शादी करना चाहती है. राही को प्रेम के कमरे से बा निकलते देख लेती है और काफी गुस्सा हो जाती है. दूसरी तरफ गौतम, प्रेम को फैक्ट्री में आने के लिए कहते हैं. प्रेम मना कर देता है और बताता है कि वह अनु की रसोई में काम करेगी. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वसुंधरा, अनु से शादी से पहले राही की प्रेम से मुलाकात के बारे में बात करती है. ये जानकर अनु के होश उड़ जाते हैं.
यह भी पढ़ें- Anupama: ख्याति नहीं ये है प्रेम की असली मां, मरने से पहले राही से अपने पोते की शादी करवाना चाहती है मोटी बा
यह भी पढ़ें- Anupama: गिरती टीआरपी के बीच इन 2 एक्टर्स की शो में होगी एंट्री, प्रेम के अतीत से हटेगा पर्दा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








