Anupama Twist: राही को इस शख्स ने साबित किया चोर, फंसाया अपनी चाल में, क्या अपनी बेटी को खो देगी अनु

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Anupama New Entry

सीरियल अनुपमा का आज रात का एपिसोड काफी धांसू होने वाला है. काफी मुश्किलों के बाद राही अहमदाबाद वापस आई है. अनु नहीं चाहती वह उसे छोड़कर जाए. इसी बीच राही नयी मुसीबत में फंसती दिखेगी.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि लीला, जानकी को लेकर घर में हंगामा करती है. लीला कहती है जानकी एक वर्कर है और वह उन लोगों के साथ बैठकर खाना नहीं खा सकती. अनु कहती है जानकी के हाथ का खाना बा खा सकती है, लेकिन उसके साथ बैठकर नहीं खा सकती. लीला और अनु में बहस होती है. दूसरी तरफ राही को पिंटो की तबीयत खराब होने के बारे में पता चलता है. राही, अनु से पैसे लेने का सोचती है. अनु उसकी मदद के लिए मान जाती है. राही उसे पैसे लौटाने की बात कहती है.

अनुपमा पर किस बात को लेकर नाराज होगी राही

केतन, तोशू को पैसे देता है और बा वह पैसे लेकर पाखी और मीनू को दे देती है, ताकि वह शॉपिग कर पाए. साथ ही वह कुछ पैसे अलमीरा में रख लेती है. ईशानी बा को पैसे रखते देखती है. वहीं, राही, अनु से पैसों को लेकर पूछती है. वह देखती है मीनू और पाखी शॉपिग के लिए गई है. राही अपनी मां से कहती है शाह परिवार हमेशा उसकी प्राथमिकता है. वह अपनी मां को गलत समझती है.

क्या ईशानी अपने ही घर में करेगी चोरी

ईशानी, बा की अलमारी से पैसे चुरा लेती है. हालांकि राही ये देख नहीं पाती और बा के अलमीरा से पैसे लेने का सोचती है. ईशानी को अलमीरा खोलते हुए ईशानी अपने फोन में रिकॉर्ड कर लेती है. अनु और शाह परिवार को वह ये बात बता देती है. अनुपमा उसकी बात मानने से इनकार कर देती है.

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी, बा और तोशू मिलकर राही से छुटकारा पाने और शाह हाउस से उसे निकालने का प्लान करेंगे. वहीं, धनतेरस पर अनु और राही साथ मिलकर डांस करेंगे. जानकी उन्हें दिवाली सेलिब्रेट करने के लिए कहेगी.

Also Read- Anupama: इस शख्स ने अपने ही घर से की चोरी, प्रेम के प्यार में पड़ रही काव्या की बेटी

Also Read- Anupama: क्या रूपाली गांगुली की वजह से किंजल ने छोड़ा शो? निधि शाह बोली- मेरे सीन्स काटे गए…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola