Anupama: क्या रूपाली गांगुली की वजह से किंजल ने छोड़ा शो? निधि शाह बोली- मेरे सीन्स काटे गए…

Nidhi Shah in bigg boss 19
शो अनुपमा का अब हिस्सा निधि शाह नहीं है. निधि ने सीरियल में 15 साल लीप आने के बाद इसे अलिवदा कह दिया. अब एक पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनके कई सीन्स काटे गए.
Anupama: राजन शाही का शो अनुपमा टीआरपी लिस्ट में नंबर वन की जगह बनाए हुए है. शो में कुछ समय पहले 15 साल का लीप आया, जिसके बाद कई स्टार्स ने शो को छोड़ दिया. इसमें एक नाम किंजल यानी निधि शाह का भी है. इससे पहले वनराज का किरदार निभा रहे सुधांशु पांडे ने भी शो को अलविदा कह दिया था. वहीं, समर का रोल निभाने वाले पारस कलनावत को शो से बाहर कर दिया गया था. ये तीनों बख्तियार ईरानी और अली असगर के पॉडकास्ट चड्डी बड्डी में शामिल हुए.
क्या रूपाली गांगुली के कारण किंजल ने शो छोड़ा
पॉडकास्ट में बख्तियार ईरानी और अली असगर ने निधि शाह, सुधांशु पांडे और पारस कलनावत से अनुपमा शो छोड़ने के पीछे की वजह पूछा. उन्होंने पूछा क्या आपने रूपाली गांगुली के कारण शो क्विट किया. इसपर निधि ने कहा, नहीं, ये ऐसा नहीं है, वह एक अच्छी एक्टर है. ये सुनकर पारस और सुधांशु हंसने लगे. जिसके बाद निधि ने कहा, मैं पॉलिटिकली रूप से सही नहीं बोल रही हूं, मैं सच बोल रही हूं. एक्ट्रेस ने कहा सेट पर 2-3 लोग ऐसे होते है, जिनके साथ काम करना मुश्किल होता है.
निधि शाह ने कहा- मेरे साथ तो बहुत होता था…
निधि शाह ने कहा, सीन्स भी कटते थे और कपड़ों को लेकर भी इश्यू होते थे. मेरे साथ तो बहुत होता था कि इसको क्यों इतने अच्छे कपड़े दिए. राजन शाही का शो अनुपमा साल 2020 में शुरू हुआ था अभी तक टीआरपी में छाया हुआ है. शो में अबतक तीन लीप आ गए है और अभी सबसे लंबा लीप आया है, जो 15 साल का है. शो में अनुपमा बनी हुई है और ज्यादातर कास्ट बदल गए है. अलीशा परवीन खान और शिवम खजूरिया अब शो का चेहरा बन गए है. अलीशा, आध्या के रोल में है और शिवम, प्रेम की भूमिका निभा रहे हैं.
Also Read- Anupama Twist: शाह हाउस आते ही एक बड़ी मुसीबत में फंसी आध्या, प्रेम या अनुज, कौन आएगा मदद के लिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










