Anupama: इस शख्स ने अपने ही घर से की चोरी, प्रेम के प्यार में पड़ रही काव्या की बेटी

Updated:
विज्ञापन

Anupama

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रेम को शाह हाउस में रखने का अनु फैसला करती है. उसके फैसले से तोशू और बा खुश नहीं है. तोशू कहता है अगर उसने कोई गलती की तो वह उसे घर से बाहर निकाल देगा.

विज्ञापन

Anupama: अनुपमा का ट्रैक इन दिनों लीप के बाद राही और अनु पर फोकस्ड है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि राही अहमदाबाद वापस आ गई है, लेकिन उसका मन अभी भी द्वारका में है. राही के आने से बा, तोशू, पाखी खुश नहीं है. रूही सोई रहती है और उसपर जगाने के लिए लीला पानी डाल देती है. बा उसे दिवाली पर घर साफ करने के लिए कहती है. अनु तभी आ जाती और सबको दिवाली की सफाई में मदद करने के लिए कहती है. दूसरी तरफ अनु एक बार फिर से अनु की रसोई को शुरू करने का सोचती है.

विज्ञापन

क्या प्रेम को मिलेगा शाह परिवार में कमरा

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु, प्रेम को शाह परिवार में रहने के लिए कहती है. लीला उससे अपने फैसले के बारे में दोबारा सोचने के लिए कहती है और परी, माही और आध्या के बारे में सोचने के लिए कहती है. अनु कहती है उसे प्रेम पर पूरा यकीन है. तोशू कहता है अगर उसने कोई गलती की तो वह उसे घर से बाहर निकाल देगा. अनु उससे कहती है प्रेम किचन में उसकी मदद करेगा.

क्या माही को होने लगा प्रेम से प्यार

माही, प्रेम को लेकर सपना देखती. ईशानी नहीं चाहती कि प्रेम घर में रहे और इस बात के खिलाफ है. प्रेम, ईशानी से कहता है अगर वह उसपर भरोसा नहीं कर सकती है, तो कोई बात नहीं, लेकिन उसे जज तो ना करें.

शाह हाउस में होगी चोरी

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि दिवाली पर पाखी अपनी मां अनु को चांदी का सिक्का देती है. अनु उसे पैसे बर्बाद नहीं करने के लिए कहती है. दूसरी तरफ ईशान से पैसे लौटाने के लिए कुणाल कहता है. पाखी चांदी के सिक्के की देखभाल करती है, ताकि उसे कोई चुरा ना लें. हालांकि चांदी के सिक्के और पैसे दोनों चोरी हो जाते हैं. इसका दोष आध्या के सिर आता है, जो उस समय घर में नहीं होती है. पर इसका खुलासा जल्दी होता है कि आध्या ने चोरी नहीं की, बल्कि चोरी कोई और है. ईशानी ने चोरी की है और सारे पैसे और सिक्का वह कुणाल को दे देती है.

Also Read- Anupama: क्या रूपाली गांगुली की वजह से किंजल ने छोड़ा शो? निधि शाह बोली- मेरे सीन्स काटे गए…

Also Read- Anupama: शाह हाउस लौटते ही राही करने लगी सबको परेशान, अनु को सताने के लिए आध्या ने बनाया मास्टर प्लान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु, प्रेम को शाह परिवार में रहने के लिए कहती है. लीला उससे अपने फैसले के बारे में दोबारा सोचने के लिए कहती है और परी, माही और आध्या के बारे में सोचने के लिए कहती है. अनु कहती है उसे प्रेम पर पूरा यकीन है. तोशू कहता है अगर उसने कोई गलती की तो वह उसे घर से बाहर निकाल देगा. अनु उससे कहती है प्रेम किचन में उसकी मदद करेगा.