Anupama Spoiler Alert : अनुपमा के इस सवाल से भड़का वनराज, आने वाला है बड़ा ट्विस्ट
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Nov 2020 11:44 AM
Anupama Spoiler Alert : सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में इन दिनों दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. अनुपमा वनराज औऱ काव्या की सच्चाई जानकर पूरी तरह से टूट गई है. वही अब अनुपमा को ये भी पता चल जाता है कि उसकी शादी के दिन ही वनराज काव्या से भी शादी करने वाला था.
Anupama Spoiler Alert : सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में इन दिनों दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. अनुपमा वनराज औऱ काव्या की सच्चाई जानकर पूरी तरह से टूट गई है. वही अब अनुपमा को ये भी पता चल जाता है कि उसकी शादी के दिन ही वनराज काव्या से भी शादी करने वाला था.
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा अनुपमा काव्या से कहती है कि अगर तुम दोनों को शादी करनी है तो कर लो, मेरी तरह से वो आजाद है. लेकिन उससे पहले उन्हें बा और बाबूजी को सच बताना होगा. मैं कुछ भी नहीं उन दोनों को बताने वाली हूं औऱ ये कहकर वो चली जाती है.
वनराज ये सब सुनता रहता है औऱ जैसे अनुपमा जाती है वो काव्या पर गुस्सा हो जाता है. वो काव्या से कहता है कि तुम्हें शादी वाली बात नहीं करनी चाहिए थी. इधर पाखी जानना चाहती है कि उसके मम्मी-पापा के बीच कौन सी लड़ाई चल रही है, जो उसे मालूम नहीं है. इस बात पर उसे पारितोष और समर समझाते है कि पति- पत्नी में ऐसी लड़ाईयां होती रहती है.
अनुपमा से मिलने राखी आती है और उससे वनराज और काव्या के बारे में पूछती है, लेकिन अनुपमा किसी तरह से राखी को वहां से भेज देती है. बा अनुपमा से पूछती है कि उन दोनों के बीच क्या चल रहा है, इसपर अनुपमा बात को घुमा देती है और वो काम करने चली जाती है. राखी किंजल से कहती है कि उसे वनराज और काव्या के बारे में पहले से ही मालूम था. ये बात सुनकर किंजल शॉक्ड हो जाती है.
वनराज अनुपमा से कहता है कि वो इस बात को इतना क्यों खींच रही है. उसके और काव्या के बीच सबकुछ खत्म हो गया है. इस पर अनुपमा कहती है कि उसे मालूम है कि वो आज काव्या से मिलने उसके घर गया था और ये भी मालूम है कि वो दोनों मंदिर में शादी करने वाले थे. अनुपमा कहती है कि यही सब अगर मैंने किया होता तो. ये सुनकर वनराज गुस्सा हो जाता है और अनुपमा पर चिल्ला देता है.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










