Anupama spoiler: आध्या ने रचा ऐसा षड्यंत्र, अनुज-अनुपमा मिलकर भी नहीं मिले, दिखाया अपना काला चेहरा

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

anupama

अनुपमा में लीप आएगा और उससे पहले फैंस के दिमाग में सवाल है कि अनुज और अनु कैसे अलग होंगे. ऐसा लगता है इस बार भी दोनों आध्या की वजह से ही अलग हो जाएंगे. लेटेस्ट एपिसोड में खूब सारा ड्रामा देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

Anupama spoiler: सीरियल अनुपमा में फैंस इंतजार कर रहे कि कब अनुपमा और अनुज साथ हो जाए. आध्या ऐसा होने नहीं दे रही. आध्या नहीं चाहती कि उसके पिता और अनु दोबारा मिले. आध्या की जिद्द की वजह से दोनों साथ नहीं हो पा रहे. आध्या ने अनु से वादा लिया है कि वो उनकी लाइफ से बहुत दूर चली जाएगी और वापस कभी मुड़कर नहीं देखेगी. आध्या, अनु को धमकी देती है अगर वो अनुज को छोड़कर नहीं गई तो वो अपनी जान दे देगी. इसके बाद अनु ने उससे दूर जाने का वादा किया.

अनुपमा ने स्वीकारा अनुज के सामने ये बात

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा को एहसास होता है कि वो अनुज के बिना नहीं रह सकती. इस बारे में अनु, अनुज को फोन कर बताती है. अनुज ये जानकर बहुत खुश हो जाता है और अनु के पास जाने के लिए भारत लौटने का फैसला करता है. देविका के समझाने पर भी आध्या इस बात के लिए नहीं मानती कि उसके पिता और अनु एक हो जाए. देविका उसे थप्पड़ भी मारती है. हालांकि वो अनुज के सामने एक शर्त रखती है. आध्या उसे कॉल करती है और कहती कि उसकी खुशी अनु के साथ है और उसे अपनी पत्नी के साथ रहना चाहिए.

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

Also Read: Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज

आध्या ने रखी अनुज के सामने शर्त

अनुज अपनी बेटी आध्या के मुंह से ये बात सुनकर काफी खुश हो जाती है. आध्या तभी उसके सामने शर्त रखती है कि वो अनु के पास जा सकता है, लेकिन वो उसके साथ नहीं रहेगी. वो उनकी जिंदगी से दूर चली जाएगी. अनुज ये सुनकर रोने लगता है. दूसरी तरफ अनु, अनुज से मिलने के लिए तैयार होती है और खुश होती है कि फाइनली दोनों एक होने वाले हैं. अब अनुज क्या फैसला लेगा. क्या होगा जब अनुज, अनुपमा से मिलने नहीं पहुंचेगा. एक नया टर्न आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा.

Also Read- Anupama Upcoming Twist: अनुपमा से बिछड़ते ही अनुज हुआ तबाह, डिप्रेशन में पहुंचा, आध्या से छिन गया सबकुछ

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola