Anupama में 2 बार काव्या का रोल रिजेक्ट करने पर अनुपमा सोलंकी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 20 साल की लड़की की मां…
Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Apr 2025 2:17 PM
Anupama Solanki rejected kavya role
Anupama: टीवी एक्ट्रेस अनुपमा सोलंकी ने एक इंटरव्यू में बताया उन्हें राजन शाही के सीरियल अनुपमा में काम करने का ऑफर मिला था. हालांकि किसी वजह से वह शो का हिस्सा नहीं बन सकी. आखिर किस वजह से वह शो का हिस्सा नहीं बनी इसके बारे में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है.
Anupama: टीवी एक्ट्रेस अनुपमा सोलंकी इन दिनों अपने अपकमिंग शो जमुनिया की तैयारी में लगी हुई हैं. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें राजन शाही का शो अनुपमा में दो बार काम करने का मौका मिला था, लेकिन वह किसी वजह से इसका हिस्सा नहीं बनी. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें काव्या का किरदार निभाने के लिए दो बार मौका मिला. हालांकि किस वजह से ये रोल वह निभा नहीं पाई, आपको बताते हैं.
अनुपमा सोलंकी को मिला था अनुपमा शो में काव्या का रोल
एक्ट्रेस अनुपमा सोलंकी ने सास बहू और बेटियां के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि वह अनुपमा में काम करने से कैसे चूकी. एक्ट्रेस कहती हैं, अनुपमा शो किसने नहीं देखा होगा. पहली बार जब मुझे ऑडिशन का कॉल आया था इस शो के लिए जो वनराज की वाइफ काव्या के लिए, लेकिन मेरी उम्र उस टाइम थोड़ी छोटी लग रही थी, तो नहीं हो पाया. एक्ट्रेस ने बताया कि जो लीप आया था शो में, उसमें भी मुझे मजा आया था. मैं लॉक हो ही चुकी थी, लेकिन कुछ चीजें थी जो वर्क आउट नहीं हो पाई.
अनुपमा सोलंकी ने क्यों ठुकराया था काव्या का किरदार
अनुपमा सोलंकी ने आगे कहा कि जैसा कि होता है, 20 साल की लड़की की मां बनना, वह मैं अभी स्टार प्लस पर नहीं चाहती हूं. मैं दंगल में बन जाऊं चाहे, लेकिन स्टार प्लस पर मैं वह टैग नहीं चाहती थी, तो इस वजह से कुछ चीजें नहीं हो पाई, लेकिन बात हो ही गई थी. वहीं, एक्ट्रेस ने कई शोज में काम किया है, जिसमें ये है मोहब्बतें, नाथ-कृष्ण और गौरी की कहानी और कुछ रीत जगत की ऐसी है शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- Manoj Kumar की पहली सैलरी कितनी थी? जिस फिल्म के लिए भारत कुमार ने बेचा था बंगला, उसने तोड़े थे कमाई के सारे रिकॉर्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










