Anupama: प्रेम का प्रप्रोजल ठुकरा देगी राही, माही करेगी शादी की प्लानिंग, मिस्ट्री वुमन की जल्द होगी एंट्री
Anupama
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही को आग में फंसा देखकर अनु डर जाती है. हालांकि राही की मदद के लिए प्रेम आता है और उसे आग से बाहर निकालता है. दूसरी तरफ माही, प्रेम से शादी करने के सपने देखती है.
Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि पार्टी में सबको खाना खाते और एंजॉय करते देख, राही काफी खुश होती है. राही केक लाने के लिए किचन की ओर जाती है. प्रेम सोचता है उसे अपने दिल की बात राही से कह देनी चाहिए. वह बगीचे में से कुछ फूल तोड़ता है और उससे एक रिंग बनाता है. राही, अनु को वीडियो कॉल करती है और कहती है सबको खाना बहुत पसंद आया और उसे बहुत सारे ऑर्डर मिल गए. दोनों जब बात करती है, तभी अनु देखती है कि राही के पीछे आग लग गई है. अनु उसे वहां से भागने के लिए कहती है.
राही को आग से बचाएगा प्रेम
सीरियल में दिखाया जाएगा कि राही आग देखकर एक भाग नहीं पाती. उसे पुरानी बातें याद आ जाती है. तभी प्रेम आता है और राही को उठाकर आग से दूर ले जाता है. अनु ये देखकर चैन की सांस लेती है. प्रेम, राही को शांत कराता है और कहता है उसे कुछ नहीं होगा. प्रेम उससे कहता है कि वह उससे प्यार करता है. उसने जो फूलों से रिंग बनाई होती है, वह उसे पहना देता है. राही उसकी बातें सुनकर चौंक जाती है. प्रेम कहता है वह अपना पूरा जीवन तुम्हारे साथ बिताना चाहता है.
क्या राही ने ठुकराया प्रेम का प्रप्रोजल
माही, अनुपमा को बताती है कि उसे प्रेम से प्यार हो गया है और वह उससे शादी करना चाहती है. अनु उससे कहती है कि पहले वह इस बारे में प्रेम से बात करेंगे और उसके परिवार वालों के बारे में जानेंगे. माही ये जानकर खुश हो जाती है. दूसरी तरफ प्रेम, राही से कहता है कि उसे पता है कि वह शादी से डरती है, लेकिन वह सिर्फ एक मौका चाहता है. राही वहां से चली जाती है और उसके साथ से वह रिंग गिर जाता है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु एक लड़की को टेम्पो दुर्घटना से बचाती है और उसे एक पर्स मिलता है. उसमें प्रेम और उस लड़की की फोटो होती है. कहा जा रहा है कि वह प्रेम की बहन हो सकती है.
Also Read- Anupama: शाह हाउस लौटी अनुपमा, जिग्ना ने लगाया राही पर ये आरोप, माही को लग रहा इस बात का डर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










