Anupama: राही, माही के बाद प्रेम की जिंदगी में होगी इस 'मिस्ट्री वुमन' की एंट्री, कहा- मेरे किरदार का नाम प्रार्थना है
Anupama new entry Sheersha Tiwari
राजन शाही के शो अनुपमा में एक नयी एंट्री होने वाली है. इसके आने से प्रेम की जिंदगी में बड़ा बदलाव होगा. श्रीमद रामायण फेम एक्ट्रेस इसमें एंट्री ले रही है.
Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा माही, अनु को प्रेम से शादी करने की अपनी इच्छा के बारे में बताती है. दूसरी तरफ प्रेम, राही से अपने दिल की बात कहने वाला होता है, लेकिन तभी वहां आग लग जाती है. राही वीडियो कॉल पर होती है और जब वह आग को देखती है तो घबरा जाती है. प्रेम, राही को आग में फंसा देखता है. राही को बचपन की घटना याद आती है, जब डिंपल की जान आग ने ले ली थी. इस बीच अब सुनने में आ रहा है कि शो में एक नयी एंट्री होने वाली है.
अनुपमा में होगी जल्द नयी एंट्री
अनुपमा के जल्द ही एक नयी मिस्ट्री वुमन की एंट्री होने वाली है. उसे देखकर प्रेम के होश उड़ जाएंगे. सीरियल में श्रीमद रामायण फेम एक्ट्रेस शीर्षा तिवारी की एंट्री होने वाली है. टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो शीर्षा, प्रेम की बहन के किरदार में दिखेंगी. हालांकि ये अभी तक क्लियर नहीं हुआ है. एक्ट्रेस ने सीरियल में अपनी एंट्री को कंफर्म कर दिया है. एक्ट्रेस ने बताया कि, ”कैरेक्टर के बारे में मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि मैं एक मिस्ट्री वुमन के तौर पर एंट्री कर रही हूं. मेरे किरदार का नाम प्रार्थना है और उसका कनेक्शन प्रेम से है. हालांकि वह किस तरह से प्रेम से जुड़ी हुई है ये एक रहस्य है जो आपको कहानी आगे बढ़ने पर पता चलेगा.”
राही को आग से बचाएगा प्रेम
वहीं, अनुपमा के ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जाएगा कि राही को आग में घिरा देखकर प्रेम उसे बचाता है. वह उसे सुरक्षित जगह ले जाता है. राही कै पैनिक अटैक आ जाता है और प्रेम उसे शांत करवाता है. प्रेम उसे भरोसा दिलाता है कि उसे कुछ नहीं हुआ है और वह सेफ है. राही उसे डर की वजह से गले लगा लेती है. प्रेम उसे आश्वस्त करता है कि कुछ भी उसे कुछ नहीं होगा क्योंकि वह उसके साथ है. प्रेम बताता है कि वह आग से इतना क्यों डर रही थी, इसकी पीछे की वजह वह जानता है.
Also Read- Anupama: शाह हाउस लौटी अनुपमा, जिग्ना ने लगाया राही पर ये आरोप, माही को लग रहा इस बात का डर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










