Anupama Twist: सालोनी का सच ऐसे आएगा परिवार के सामने, फाइनली प्रेम कह देगा राही से दिल की बात

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Anupama

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि सालोनी की सच्चाई सबके सामने आ जाती है. सालोनी, अंश पर गंभीर आरोप लगाती है. अनु उसे थप्पड़ मारती है.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही जागती है और अनु को अपने बगल में नहीं देखती. उसे लगता है कि अनु ऑर्डर चेक करने गई होगी. दूसरी तरफ अंश, सालोनी को बा के गहने चुराकर देता है और उसे जल्दी से जाने के लिए कहता है. जाते वक्त सलोनी का बैग गिर जाता है और राही उसमें गहने देख लेती है. राही, सालोनी को पकड़ लेती है और उसे चोरी के लिए ताना मारती है.

सालोनी का सच आएगा परिवार वालों के सामने

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनु किचन में होती है और तभी चोर उसपर हमला करते है. प्रेम बीच में आ जाता है. राही भी वहां आ जाती है और एक चोर राही को चाकू से धमकाता है. अनु उस चोर से राही को कुछ नहीं करने के लिए कहती है. प्रेम को गुस्सा आ जाता है और वह चोरों पर हमला कर देता है. ऐसे में प्रेम को चोट लग जाती है. दूसरी तरफ राही बताती है कि चोर सलोनी के साथी थे. दबाव में आकर अंश सलोनी से मिलने की बात कबूल करता है और अनुपमा को सॉरी कहता है. सलोनी, अंश पर छेड़छाड़ का आरोप लगाती है और अनु उस थप्पड़ मारती है.

प्रेम करेगा राही से अपने प्यार का इजहार

राही प्रेम के कमरे में उसकी पट्टी बदलने के लिए उसके कमरे में आती है. प्रेम कबूल करता है कि वह उसे चोट लगते नहीं देख सकता. प्रेम उसे अपने साथ ऑर्डर डिलीवरी के लिए साथ में चलने के लिए कहता है. अगली सुबह प्रेम, राही से अपने प्यार का इजहार करता है. हालांकि ये एक सपना होता है. माही, प्रेम के साथ ऑर्डर डिलीवरी के लिए उसके साथ जाने की जिद करती है. राही आती है और कहती है वह उसके साथ जाकर सारा काम मैनेज कर लेगी.

Also Read- Anupama: शाह हाउस लौटी अनुपमा, जिग्ना ने लगाया राही पर ये आरोप, माही को लग रहा इस बात का डर

Also Read- Anupama: अधूरी रह गई अनुपमा-अनुज की लव स्टोरी, गौरव खन्ना ने शो को कहा अलविदा, कहा- अनुज का चैप्टर बंद हो गया

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola