क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2: क्या शो में आएगा 10 साल का लीप? दो किरदारों की मौत से बदलेगी पूरी कहानी

Updated:
विज्ञापन

आकाशदीप सहगल, फोटो- इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में जल्द 10 साल का लीप आने की खबर है. लीप के बाद आकाशदीप सहगल और सोहेल सिंह के किरदारों का शो से अंत हो सकता है.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है. नई कहानी और ट्विस्ट्स ने भी लोगों का ध्यान खींचा है. अब इस शो को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. मेकर्स जल्द ही शो में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि कहानी में 10 साल का लीप आएगा और इसके बाद दो अहम किरदारों का सफर खत्म हो सकता है.

10 साल के लीप के बाद बदलेगी कहानी ( 10 Years Leap)

इससे पहले भी खबरें सामने आई थीं कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में जल्द 10 साल का लीप दिखाया जाएगा. अब इंडिया फोरम्स की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, इस लीप के बाद शो की कहानी पूरी तरह नए मोड़ पर पहुंच जाएगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, आकाशदीप सहगल के किरदार रियो और सोहेल सिंह के किरदार पार्थ की कहानी लीप के बाद खत्म कर दी जाएगी. यानी शो में इन दोनों किरदारों की मौत दिखाई जा सकती है. हालांकि मेकर्स या कलाकारों की तरफ से अभी तक इस खबर पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इस अपडेट ने फैंस के बीच हलचल जरूर बढ़ा दी है.

क्या ‘लॉक अप 2’ में दिखेंगे आकाशदीप सहगल?

इसी बीच आकाशदीप सहगल को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता ‘लॉक अप सीजन 2’ का हिस्सा बन सकते हैं. बताया जा रहा है कि इस शो को लेकर उनकी बातचीत चल रही है. सूत्रों के अनुसार, “हां, बातचीत जरूर हुई है, लेकिन अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है.” दिलचस्प बात यह है कि ‘लॉक अप 2’ भी एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बन रहा है. हालांकि आकाशदीप ने अब तक इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. रिपोर्ट के मुताबिक उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला.

यह भी पढ़ें- Anupama Written Update: क्या अनुज की वजह से पूरा होगा अनुपमा का सपना? ये शख्स बनेगा सबसे बड़ा सहारा

यह भी पढ़ें– आखिर Orry की कमाई का राज क्या है? पहली बार खुलकर बताया कमाई का तरीका, सुनकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola