Anupama: प्रेम और राही हो जाएंगे एक बार फिर से जुदा, ये 2 शख्स बुन रहा नया जाल
TRP Report Week 7
Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रेम को अपने घर पर रखने से पहले उसने प्रेम के बारे में कुछ पता नहीं किया. उसे पछतावा होता है और वह खुद को दोषी मानती है.
Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रेम और राही अलग हो जाते हैं. दोनों को एक-दूसरे के साथ बिताए गए पल याद आते हैं. माही को प्रेम के लिए बुरा लगता है. परी कहती है कि आज जो भी हुआ वह ठीक नहीं हुआ है. ईशानी सब कुछ खराब होने का दोष राही पर डालती है. परी उसे राही को कुछ नहीं कहने के लिए कहती है. अनु, राही को रोते देखती है और वह उसे संभालती है. दूसरी तरफ प्रेम सड़क पर रोता है. पारस सोचता है कि अगर अनु ने प्रेम के साथ कुछ किया तो वह उसे छोड़ेगा नहीं.
प्रेम से राही ने खत्म किया सारा रिश्ता
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, राही से कहती है कि पराग कभी भी प्रेम और उसके रिश्ते को स्वीकार नहीं करेगा. राही, प्रेम को कॉल करती है. प्रेम उससे कहता है कि वह कुछ ज्यादा ही रिएक्ट कर रही है. राही उससे अपना रिश्ता तोड़ लेती है और उनके बीच जो कुछ था उसे खत्म कर देती है. दूसरी तरफ शाह प्रेम के बारे में चर्चा करते हैं. बा, पाखी, डॉली और तोशू कहते हैं प्रेम बहुत अमीर है.
प्रेम को भूलना चाहती है राही
अनुपमा को बुरा लगता है कि प्रेम को अपने घर पर रखने से पहले उसने प्रेम के बारे में कुछ पता नहीं किया. उसे पछतावा होता है और वह खुद को दोषी मानती है. राही उसे समझाती है कि वह ऐसा ना सोचे. अनु उससे पूछती है कि क्या वह प्रेम से अपना सारा रिश्ता तोड़ देगी. राही उसे बताती है कि उसने सबकुछ खत्म कर दिया है. अनु उससे पूछती है कि क्या वह प्रेम के बिना रह लेगी. राही कहती है कि उसने फैसला कर लिया है. अनु उसे दर्द के लिए खुद को तैयार करने के लिए कहती है.
राही से प्रेम ने मांगा एक और मौका
अनुपमा, प्रेम को देखकर चौंक जाती है. प्रेम कहता है कि वह राही से दूर नहीं रह सकता. वह राही से एक और मौका मांगता है, लेकिन वह उसे वहां से जाने के लिए कहती है. वह प्रेम को गलती से धक्का दे देती है. पराग अपने बेटे की मदद करता है. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पराग और बा प्रेम और राही की शादी के लिए मान जाते हैं. हालांकि अनु को कोठरी परिवार की मंशा पर शक होता है. क्या होगा आगे. क्या प्रेम और राही की होगी शादी.
यह भी पढ़ें- Anupama: गिरती टीआरपी के बीच इन 2 एक्टर्स की शो में होगी एंट्री, प्रेम के अतीत से हटेगा पर्दा
यह भी पढ़ें- Anupama: क्या ये एक्ट्रेस रूपाली गांगुली को करेगी रिप्लेस? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










