Anupama के इस किरदार को मिला नया प्रोजेक्ट, छह महीने के लीप के बाद अभी तक शो में नहीं आया नजर

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

anupama

अनुपमा में छह महीने के लीप के बाद ऐसे कुछ किरदार है, जिन्हें अबतक शो में दिखाया नहीं गया है. पाखी के पति का किरदार निभाने वाले अधिक मेहता भी शो से गायब दिख रहे हैं. अब उन्हें लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना का सुपरहिट सीरियल अनुपमा दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. सीरियल में जब पांच साल का लीप आया था, तब इसमें कई नये किरदारों की एंट्री हुई थी. पाखी यानी मुस्कान बामने को चांदनी भगवानानी ने रिप्लेस किया था. जबकि उनके पति का रोल निभा रहे अधिक मेहता को रिप्लेस नहीं किया गया था. लीप के बाद अधिक का कैरेक्टर कभी-कभी ही शो में दिखता है. अब उनके हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट आ गया है.

अधिक मेहता के हाथ आया बड़ा प्रोजेक्ट

अधिक मेहता इन दिनों सीरियल मिलके भी हम ना मिले में लीड रोल निभाते दिख रहे हैं. वहीं, अब उनके हाथ एक बड़ा शो लग गया है. 4 लायंस प्रोडक्शन ने उन्हें अपने नये शो के लिए साइन किया है, जो कलर्स पर आएगा. उनके अपोजिट शो में निहारिका चौकसे लीड रोल निभाएगी. फिलहाल शो को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन इतना तय है कि दोनों साथ में काफी अच्छे लगेंगे. बता दें कि है, इमली, इश्कबाज़, कुल्फी कुमार बाजेवाला जैसे शोज को 4 लायंस प्रोडक्शन ने ही बनाया है.

Also Read- Anupama: क्या बीच में ही अनुपमा शो छोड़ रही रूपाली गांगुली, एक्ट्रेस ने राजन शाही के सामने रखी ये गुजारिश

Also Read- Anupama Twist: इस एक्ट्रेस ने अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, नागिन 6 में मचा चुकी है दहशत

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

छह महीने के लीप के बाद शो में नहीं दिखाया ये किरदार

वहीं, अधिक मेहता के हाथ ये शो आने के बाद वो अनुपमा शो में नजर आएंगे या नहीं, इसपर सस्पेंस बना हुआ है. वैसे छह महीने के लीप के बाद अभी तक उनके किरदार को दिखाया नहीं गया है. वो पाखी के पति और ईशानी के पिता का रोल शो में प्ले कर रहे हैं. वहीं, लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो ईशानी को आध्या समझ कर अनुज गले लगा लेगा. ईशान डर के मारे रोने लगेगी क्योंकि वो अनुज को पहचान नहीं पाती. वनराज उसे रोता देख अनुज से छुड़ाएगा और उसे मारेगा. बा, अनुपमा को कहेगी अनुज को अपने कंट्रोल में रखें.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola