Anupama: वनराज के बाद इस पॉपुलर किरदार ने शो को कहा अलविदा, बोली- उम्मीद के मुताबिक काम…
Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Sep 2024 12:14 PM
Anupama upcoming twist
Anupama: राजन शाही का शो अपनी कहानी और स्टोरी लाइन से तो पॉपुलर हुआ ही, लेकिन इन-दिनों सीरियल स्टारकास्ट के शो छोड़ने के कारण लाइमलाइट में बना हुआ है. जहां बीते दिनों सुधांशु पांडे ने अनाउंस किया कि वह अब वनराज की भूमिका में नजर नहीं आएंगे. वहीं अब एक और किरदार ने क्विट कर दिया है.
Anupama: राजन शाही की ओर से निर्मित टीवी सीरियल अनुपमा में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. वनराज शाह की भूमिका निभाने वाले सुधांशु पांडे अचानक बाहर हो गए. फैंस यह जानकर हैरान रह गए कि टीवी सीरियल में अब वनराज के रूप में वह कभी नजर नहीं आएंगे. रूपाली गांगुली और राजन शाही के साथ उनके झगड़े की कई अफवाहें सुर्खियां बनी. उनके शो छोड़ने के बाद अब एक और स्टार ने सीरियल छोड़ने की पुष्टि की है. काव्या का किरदार निभाने वाली मदालसा शर्मा ने अब अनुपमा छोड़ दिया है.
वनराज के बाद काव्या ने भी शो सीरियल
मदालसा शर्मा ने अनुपमा में काव्या शाह की भूमिका निभाई. वह वनराज शाह की दूसरी पत्नी थीं. अनुपमा ने वनराज शाह को तलाक दे दिया और काव्या की एंट्री के बाद उसकी जिंदगी पलट गई. हालांकि, एपिसोड के दौरान, काव्या के कैरेक्टर में एक बड़ा बदलाव भी देखा गया था. जहां पहले वह सिर्फ खुद से प्यार करती थी, वहीं धीरे-धीरे परिवार के लिए जीना सीख गई.
मदालसा शर्मा ने क्यों छोड़ा सीरियल
बॉम्बे टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, मदालसा शर्मा ने अनुपमा शो को छोड़ने के अपने अचानक फैसले के पीछे का कारण बताया. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने शो में एंट्री की थी, तो काव्या के किरदार को एक मजबूत और स्वतंत्र महिला के रूप में दिखाया गया था, जिसमें एक शादीशुदा आदमी के प्यार में पड़ने की हिम्मत थी. लेकिन पिछले साल मदालसा को लगा कि कहानी अब वनराज, अनुपमा और काव्या के बारे में नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि उनके किरदार में ज्यादा चमक और मसाला नहीं बचा है, अगर काव्या अभी भी ग्रे शेड्स वाला किरदार होती, तो वह अनुपमा का हिस्सा बनी रहतीं.
राजन शाही के साथ मदालसा ने क्या सोचा
उन्होंने कहा कि सोचा था कि क्रिएटिव टीम ने काव्या के साथ कुछ नया करने की कोशिश की थी, लेकिन उम्मीद के मुताबिक काम नहीं हुआ. इस प्रकार, मदालसा और राजन शाही आपसी निर्णय पर पहुंचे कि उन्हें अनुपमा से आगे बढ़ना चाहिए और आगे अपने फ्यूचर में अलग सोचना चाहिए.
अनुपमा की लेटेस्ट कहानी में क्या चल रहा है खास
मदालसा शर्मा ने रूपाली गांगुली, निशि सक्सेना, अल्पना बुच और टीम के अन्य सदस्यों के साथ एक बेहतरीन बॉन्ड शेयर किया है. अब आगे यह देखना बाकी है कि अनुपमा में काव्या के किरदार का अंत कैसे होता है. फिलहाल शो में अनु और अनुज कपाड़िया की प्रेम कहानी चल रही है. इधर वनराज कई दिनों से गायब है, जिसके बाद सभी को लग रहा है कि उसकी मौत हो गई है. तोशु खुद को शाह हाउस का मालिक समझ रहा है.
Also Read- Anupama Twist: इस शख्स की मां बनेगी अनुपमा, बेटी की तरह रखेगी ख्याल, क्या आध्या-अनुज करेंगे स्वीकार
Also Read- Anupama: इस शख्स ने शाह हाउस से सबको निकाला, आशा भवन में हुए सब शिफ्ट, तोशू का टूटा घमंड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










