Anupama: मदालसा शर्मा ने सीरियल छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- काव्या की दोबारा एंट्री आपको…

Anupama
Anupama: अनुपमा अपने जबरदस्त कहानी और स्टोरीलाइन से दर्शकों के दिलों को जीत रहा है. बीते दिनों खबरें आई कि काव्या का रोल निभाने वाली मदालसा ने सीरियल को अलविदा कह दिया है. अब एक्ट्रेस ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.
Anupama: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे स्टारर सीरियल अनुपमा अपनी वर्तमान कहानी से दर्शकों के दिलों को जीत रहा है. हाल ही में शो ने 6 महीने का लीप लिया था. जिसके बाद अनु और अनुज की जिंदगी पूरी तरह बर्बाद हो गई. जहां अनु वृद्धाश्रम चला रही है और कर्ज में डूबी हुई है. वहीं अनुज अपनी याददाशत खो चुका है और आध्या को यादकर के अक्सर रोता है. हालांकि अनु को यकीन है कि वह पूरी तरह ठीक है और अब उसने अपनी बेटी को भी ढूंढ़ निकाला है. मेकर्स अपकमिंग एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. हाल ही में, खबरें आई कि काव्या ने सीरियल को अलविदा कह दिया है. हालांकि अब मदालसा ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.
क्या अनुपमा छोड़ रही है मदालसा शर्मा
इंडिया फोरम संग बात करते हुए मदालसा ने रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल को छोड़ने की खबरें को खारिज किया. उन्होंने कहा कि वह शो नहीं छोड़ रही हैं और मेकर्स कुछ सस्पेंस बना रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड के बारे में ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं कर सकती हैं, लेकिन काव्या जल्द ही धमाकेदार वापसी करेंगी.
अपने पति के साथ एंजॉय कर रही हैं मदालसा
दरअसल अनुपमा की कहानी और स्टोरी लाइन के अनुसार, काव्या अपने मॉडलिंग करियर में लौट आई है और एक नए प्रोजेक्ट के लिए अमेरिका चली गई है. इन घटनाक्रमों को एक महीना हो गया है और काव्या अभी तक शो में नहीं लौटी हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मदालसा इन-दिनों अपने पति के साथ आयरलैंड में वेकेशन एंजॉय कर रही थी. इस बीच अनुपमा ने छह महीने का लीप लिया है. लेटेस्ट ट्रैक में, अनुज अनुपमा को सूचित करता है कि बरखा और अंकुश ने उसे बताया कि आध्या अब मर चुकी है. हालांकि, अनुपमा को पता चलता है कि आध्या एक हॉस्टल में रह रही है.
Entertainment Trending Videos
Also Read-Anupama Twist: आध्या को गायब करने के पीछे है इन दो शख्स का हाथ, उम्मीद की किरण बनकर आएगी मीनू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










