Anupama Twist: आध्या को गायब करने के पीछे है इन दो शख्स का हाथ, उम्मीद की किरण बनकर आएगी मीनू
Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Jul 2024 11:40 AM
anupama
अनुपमा में लीप के बाद आध्या अभी तक नहीं दिखी है. फैंस जानना चाहते हैं कि आध्या के साथ क्या हुआ. अनुज को भी नहीं पता है कि उसकी बेटी कहां और किस हालत में है. वहीं, शो में एक नयी एंट्री होने वाली है.
Anupama Twist: सीरियल अनुपमा में लीप के बाद इसकी स्टोरीलाइन काफी दिलचस्प हो गई है. शो में दिखाया रहा है कि अनुज को अपने आश्रम लेकर अनुपमा आ जाती है. अनु उसका इलाज भी करवा रही है. आध्या की कोई खबर नहीं है और अनुज को लगता है वो बहुत दूर चली गई है. अनु को यकीन है कि आध्या जिंदा है और उसे कुछ नहीं हो सकता. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, मीनू के स्वागत के लिए तैयारी करती है. मीनू बारिश में भींगती है और सागर से बात करती है. सड़क पर सागर को सविता मिल जाती है और दोनों बातें करते है. मीनू को पता चलता है कि वो सागर एक वकील है.
सीरियल में लेगी मीनू एंट्री
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज और अनुपमा को उम्मीद है कि आध्या जिंदा है और दोनों उसे एक दिन खोज लेंगे. शो में दिखाया जाएगा कि आध्या के गायब होने के पीछ बरखा और अंकुश का हाथ होगा. दोनों ने जानबूझकर आध्या को गायब कर दिया ताकि अनुज सब कुछ खो दे. वहीं, लीला बड़ी बेताबी से मीनू के घर आने का इंतजार करती है. वनराज उसे ज्यादा परेशान होने के लिए नहीं कहती. लाली उससे कहती है जब अंश विदेश जाएगा, तब वो भी ऐसे ही परेशान होगा.
Also Read- Anupama Twist: इस एक्ट्रेस ने अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, नागिन 6 में मचा चुकी है दहशत
Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू
आशा भवन छोड़ने का फैसला करती है नंदिता
वहीं, नंदिता, आशा के साथ खेलती है और उसे वकील बनने के लिए कहती है. नंदिता को अपने ससुराल वाली की बातें याद आती है जब उसे परेशान किया जाता है. वहीं, सुशील, आशा को किडनैप करने की कोशिश करता है. टीटू, सुशील से बचने के लिए नंदिता की मदद करता है. अनुपमा, नंदिता को सुशील को सजा देने के लिए कहती है. सुशील के बुरा-भला कहने पर नंदिता उसे थप्पड़ मार देती है. वहीं, नंदिता, आशा भवन से जाने का प्लान करती है. वहीं. मीनू को देखकर अनु बेहद खुश हो जाती है.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










