Anupama Twist: अंकुश, बरखा के बाद इस किरदार की हो रही वापसी, आशा भवन को बंद होने से बचाएगा ये शख्स, बनेगा मसीहा

Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Jul 2024 9:40 AM

विज्ञापन

anupama

अनुपमा सीरियल में हर दिन कहानी दिलचस्प होती जा रही है. अनु काफी मुश्किलों से घिरी हुई है. अनु आध्या को खोज रही है और अनुज को सबकुछ याद दिलाने में लगी हुई है. वहीं, आशा भवन पर खतरों का बादल मंडरा रहा है.

विज्ञापन

Anupama: अनुपमा सीरियल का लेटेस्ट एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है. ट्रैक में दिखाया जा रहा कि आध्या की चिंता से अनु का हाल बेहाल है. उसे समझ नहीं आ रहा किस तरह वो आध्या के बारे में पता लगा सकें. आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, इंद्रा को बताती है कि उसे यकीन है कि आध्या को कुछ नहीं हुआ है. वो अनुज की यादों को फिर से वापस लाने की कोशिश करती है. अनुज के सामने अनु डांस कर उसे अतीत की बातें याद दिलाने की कोशि करती है. डांस करते-करते वो गिर जाती है और अनुज उसकी मदद करता है.

वनराज ने अनुज के खिलाफ पुलिस में कराई शिकायत दर्ज

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, अनुज को विश्वास दिलाती है कि वो आध्या को खोज लेगी. ये सुनकर अनुज काफी भावुक हो जाता है. वहीं, अनुज को कॉलोनी से निकालना चाहता है. वो अनुज के खिलाफ उसपर पर हमला करने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करता है. वनराज चाहता है अनुज कभी ठीक ना हो क्योंकि वो अनुज को अपने से आगे निकलता नहीं देख सकता है. क्या अनु, अनुज को वनराज से बचा पाएगी. क्या आध्या की होगी वापसी. क्या अनुज सबकुछ ठीक कर पाएगी.

Also Read- Anupama Twist: इस एक्ट्रेस ने अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, नागिन 6 में मचा चुकी है दहशत

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

अनुपमा में हो रही एक और नयी एंट्री

वहीं, अनुपमा का आशा भवन बंद होने वाला है और वनराज उसे बंद करवाा चाहता है. आशा भवन को बंद होने से सागर बचाएगा और एनजीओ को जब्त होने से रोकेगा. वहीं, सीरियल में मीनाक्षी की एंट्री होने वाली है. सागर और वनराज दोनों का उसका इंतजार करते हैं. लीला, मीनू की शादी को लेकर सोचती है. मूनी सागर के साथ आशा भवन आ जाती है. वहीं, शाह हाउस में मीनू के नहीं आने से वनराज काफी परेशान हो जाता है. उसको लाने के लिए वनराज, आशा भवन जाता है.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola