Anupama Twist: अंकुश के बाद इस किरदार की होगी री-एंट्री, आध्या की मौत को लेकर खुलेगा बड़ा राज

Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Jul 2024 2:42 PM

विज्ञापन

Anupama

शो अनुपमा में लीप आने के बाद पुराने कुछ किरदारों की री-एंट्री हो रही है. अंकुश जल्द ही शो में फिर से आने वाले हैं. अब एक और किरदार की वापसी हो रही है. उसके आने से पता चलेगा कि आध्या के साथ क्या हुआ.

विज्ञापन

Anupama Twist: सीरियल अनुपमा का ट्रैक बेहद मजेदार हो गया है. शो में दिखाया जा रहा है कि अनुज को कुछ याद नहीं कि आध्या कहां है. हालांकि अनुज सिर्फ ये कहता है कि अंकुश भैया ने उसे बताया कि आध्या बहुत दूर चली गई है. लीप आने के बाद अंकुश यानी रोहित बख्शी की एंट्री होगी. अंकुश के अलावा शो में बरखा यानी अश्लेषा सावंत की भी एंट्री होने वाली है. अंकुश और बरखा, अनुज के भैया- भाभी का रोल निभाते हैं.

आध्या को लेकर बरखा ने कहीं अनुज से ये बात

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, अनुज से पूछती है कि वो उससे मिलने क्यों नहीं आया. अनु कहती है उसने उसे बहुत खोजा, लेकिन वह उसे नहीं मिला. अनु की गोद में अनुज लेटा होता है. अनु उससे जवाब मांगती है और अनुज को वो दुर्घटना याद आ जाती है. उसके बाद अनुज फ्लैशबैक में चला जाता है, जिसमें अंकुश डॉक्टर से अनुज की हालत के बारे में पूछता है. डॉक्टर अंकुश और बरखा को बताते हैं कि अनुज की जान बच गई है. अननुज, बरखा से पूछता है कि आध्या कहां है. बरखा उससे कहती है, पुलिस उसे खोज रही है.

Also Read- Anupama Twist: इस एक्ट्रेस ने अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, नागिन 6 में मचा चुकी है दहशत

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

अंकुश के बाद बरखा की शो में होगी एंट्री

अंकुश, अनुज को आध्या की फ्रिक करने नहीं कहता है और उससे कुछ पेपर्स पर साइन करा लेता है. अंकुश उसे बिजनेस के बारे में सोचने के लिए नहीं कहता. अंकुश और बरखा उसे बताते हैं कि आध्या अब जिंदा नहीं है और उसके बाद वो सदमे में चला जाता है. वहीं, अनुपमा के एपिसोड के फ्लैशबैक में अंकुश और बरखा को दिखाया जा रहा है. इसका साफ मतलब है कि दोनों जल्द ही शो में दिखाई देने वाले हैं. उनके आने से कहानी नया मोड़ लेगी और आध्या के बारे में पता चलेगा.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola