Anupama Twist: सीरियल में इस किरदार की हुई री-एंट्री, बरखा-अंकुश को बेनकाब करेगी अनुपमा, वनराज ने की सागर की पिटाई

Anupama
Anupama Twist: राजन शाही का पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ और भी ज्यादा एंटरटेनिंग होता जा रहा है. जहां हम देखते हैं कि आने वाले एपिसोज में आध्या की री-एंट्री हुई. उसे हॉस्टल में स्पॉट किया गया. अब अनु बरखा और अंकुश को बेनकाब करने के लिए प्लान बनाती है.
Anupama Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा फिलहाल फैंस को इमोशनल रोलरकोस्टर राइड परोस रहा है. शो में लीप के बाद अनुज कपाड़िया अपनी याददाशत खो चुके हैं. वह मानसिक रूप से परेशान हैं क्योंकि उनकी बेटी आध्या उनसे काफी दूर चली गई है. उन्हें उनके भाई और भाभी ने बताया है कि आध्या की मौत हो गई है. अब वह पूरी तरह से बदला हुआ आदमी है. अनुज अब तेजतर्रार, शक्तिशाली बिजनेसमैन नहीं रहे. हालांकि अनुपमा को विश्वास है कि आध्या अभी भी जीवित है और वह उसे ढूंढ लेगी.
आध्या सीरियल अनुपमा में लेगी री-एंट्री
अनुपमा के आज के एपिसोड में, हम आध्या को फिर से एंट्री करते हुए देखते हैं. एक छोटी सी क्लिप में, हम आध्या को एक रूममेट के साथ हॉस्टल में रहते हुए देखते हैं. जब आध्या से उसके माता-पिता के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि उसका इस दुनिया में कोई नहीं है और उसके माता-पिता मर चुके हैं. वह कहती है कि उसके पास कोई घर भी नहीं है. यह बहुत स्पष्ट है कि पास्ट में जो कुछ भी हुआ, उसे लेकर आध्या अभी भी अनुज कपाड़िया और अनु से बहुत नाराज है. दूसरी ओर, अनु आध्या के साथ-साथ अंकुश और बरखा के बारे में डिटेल्स जानने के लिए यशदीप से मदद लेती है.
अंकुश-बरखा को बेनकाब करेगी अनुपमा
हालांकि अंकुश और बरखा अपना नंबर बदल चुके है, यशदीप किसी तरह नया नंबर हासिल करने में कामयाब हो जाते हैं. अब, अनु अंकुश और बरखा को बेनकाब करने के मिशन पर है. वह अब जानती है कि आध्या हॉस्टल में है और अंकुश, बरखा ने अनुज कपाड़िया से उसकी बेटी के बारे में झूठ बोला था. अनु जानना चाहती है कि वास्तव में क्या हुआ और यहां तक कि अनुज कपाड़िया के बिजनेस के बारे में भी. जल्द ही हम बरखा और अंकुश को अनुज कपाड़िया से मिलने के लिए भारत आते देखेंगे और बहुत सारा ड्रामा होगा.
वनराज ने की सागर की पिटाई
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में सागर को वनराज ने पीटेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि जब मीनू नहा रही थी, तो सागर पाइप ठीक कर रहा था. तभी उसे गलतफहमी हो गई और वनराज ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी. वनराज ने धमकी दी कि वह सागर के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करेगा. हालांकि, सागर ने गुहार लगाते हुए कहा कि इससे उसका करियर खराब हो जाएगा. फिर मीनू ने भी सागर का ही पक्ष लिया.
Entertainment Trending Videos
Also Read-Anupama Twist: आध्या को गायब करने के पीछे है इन दो शख्स का हाथ, उम्मीद की किरण बनकर आएगी मीनू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










