Akshay Kumar: भूतिया हवेली, कंधे पर ब्लैक कैट…अक्षय दिखे अलग अंदाज में, फैंस बोले- स्त्री 2 के बाद…

Published by :Divya Keshri
Published at :09 Sep 2024 11:12 AM (IST)
विज्ञापन
Bhoot Bangla

Bhooth Bangla poster

अक्षय कुमार आज अपना 57वां बर्थडे मना रहे हैं. अपने जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बताया है. साथ ही मूवी का नाम भी रिवील कर दिया.

विज्ञापन

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ यानी अक्षय कुमार आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. अक्षय ने अपने तीन दशक के करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग किया है. उन्होंने ‘हेरा फेरी’, ‘हाउसफुल’, ‘पैडमैन’ और ‘नमस्ते लंदन’, ‘अजनबी’ और ‘गरम मसाला’, ‘रुस्तम’ जैसी शानदार मूवीज की है. शनिवार को एक्टर ने अपनी नयी फिल्म की ओर इशारा किया था. अब खुलासा हो गया कि उनकी अगली फिल्म कौन सी है और उसका टाइटल क्या है.

अक्षय कुमार की अगली फिल्म कौन सी है

अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन पर फैंस को तोहफा दिया है. उन्होंने अपनी अपकमिंग मूवी ‘भूत बांग्ला’ का पहला लुक शेयर कर दिया. 14 साल बाद एक बार फिर से अक्षय और प्रियदर्शन साथ में काम करने जा रहे हैं.

मूवी ‘भूत बांग्ला’ के पोस्टर में क्या है खास

हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बांग्ला’ का पोस्टर काफी अजीब है. पोस्टर में अक्षय कुमार दूध पीते हुए दिख रहे हैं और उनके कंधे पर ब्लैक कैट बैठी हुई है. बैकग्राउंड में एक भूतिया हवेली दिख रहा है.

अक्षय कुमार ने ‘भूत बांग्ला’ का पोस्टर शेयर कर क्या लिखा

अक्षय कुमार पोस्टर शेयर कर लिखते हैं, हर साल मेरे जन्मदिन पर प्यार बरसाने के लिए शुक्रिया. इस साल का जश्न ‘भूत बांग्ला’ के पहले लुक के साथ सेलिब्रेट कर रहा हूं. मैं 14 साल के बाद फिर से प्रियदर्शन के साथ काम करने को लेकर बहुत खुश हूं. आगे की जानकारी के लिए बने रहें.

पोस्टर देख यूजर्स का क्या है रिएक्शन

पोस्टर पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, मैजिकल जोड़ी वापस आ गई है. 14 साल बाद 7वीं बार साथ काम कर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, इससे अच्छी घोषणा नहीं हो सकती थी गुरु जी. एक यूजर ने लिखा, स्त्री 2 के बाद अब अक्षय इस फिल्म में डराएंगे. कई यूजर्स ने एक्टर को जन्मदिन की बधाई दी.

Also Read- अक्षय कुमार की खेल- खेल में, जॉन अब्राहम की वेदा, राजकुमार राव की स्त्री 2… तीनों में से कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस किंग

Also Read- Twinkle Khanna ने क्यों पति अक्षय कुमार को जहरीली घास खाने के लिए कहा, टिक-टिक पक्षी से की अपनी तुलना

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola