अक्षय कुमार की खेल- खेल में, जॉन अब्राहम की वेदा, राजकुमार राव की स्त्री 2… तीनों में से कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस किंग

Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Aug 2024 11:59 AM

विज्ञापन

Khel Khel Mein Stree 2 Vedaa box office clash

15 अगस्त को अक्षय कुमार की खेल- खेल में, जॉन अब्राहम की वेदा, राजकुमार राव की स्त्री 2 रिलीज हो रही है. तीनों फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर बज है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर कौन बाजी मारेगा, ये देखना दिलचस्प होगा.

विज्ञापन

15 अगस्त सिनेमा प्रेमियों के लिए बहुत स्पेशल होने वाला है. इस दिन अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’, जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ और राजकुमार राव की ‘स्त्री 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. बॉक्स ऑफिस पर तीनों मूवीज क्लैश करेगी और विनर कौन बनेगा, ये देखने लायक होगा. हर वर्ग के अपने-अपने दर्शक है, जो मूवी का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में कौन बाजी मारेगा, ये फिल्म रिलीज होने के बाद पता चलेगा.

15 अगस्त को रिलीज हो रही ये तीन बड़ी फिल्में

अक्षय कुमार की इस साल अभी तक दो फिल्में ‘सरफिरा’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ रिलीज हो चुकी है. ‘खेल खेल में’ अक्षय की तीसरी फिल्म है. अक्षय का एक चार्म है, जो दर्शकों को सिनेमाघर तक ले जाती है. वहीं, राजकुमार राव एक बार दर्शकों के फेवरेट कैरेक्ट विक्की बनकर स्त्री 2 में लौट रहे हैं. इससे निश्चित रूप से स्त्री 2 के बॉक्स में एक सकारात्मक वृद्धि होगी. जबकि जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ एक्शन से भरपूर है, जो उनके प्रदर्शन का ट्रेडमार्क है.

Also Read- Bad Newz Box Office Collection Day 3: बैड न्यूज के सामने फुस्स हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’, तीसरे दिन हुई इतनी कमाई

Also Read- Stree 2 vs Khel Khel: श्रद्धा कपूर या फिर अक्षय कुमार कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस किंग, निर्माता बोले- जो जीता वही…

कौन होगा बॉक्स ऑफिस का विनर

इन तीनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर फैंस बात कर रहे हैं कि कैन सी मूवी टॉप पर आएगी. क्या अक्षय कुमार ‘खेल खेल में’ से दर्शकों का दिल जीत पाएंगे. क्या जॉन अब्राहम ‘वेदा’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर पाएंगे. क्या राजकुमार राव की ‘स्त्री 2’, ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ को कड़ी टक्कर दे पाएगी. जहां, अक्षय की इस साल दो मूवी रिलीज हो गई है, दूसरी तरफ राजकुमार की भी इस साल ‘श्रीकांत’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ रिलीज हो चुकी है. वहीं, पठान के बाद जॉन की मूवी देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं. इस साल जॉन की ये पहली रिलीज मूवी है और फैंस का एक्साइटमेट लेवल हाई है. नतीजा चाहे जो हो, 15 अगस्त का दिन सिनेमा प्रेमियों के लिए खास काफी रोमांचक होगा. तो आप किस मूवी को देखने जाएंगे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola