Bad Newz Box Office Collection Day 3: बैड न्यूज के सामने फुस्स हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा', तीसरे दिन हुई इतनी कमाई

Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Jul 2024 12:14 PM

विज्ञापन

Bad Newz Box Office Collection

बैड न्यूज का क्रेज सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा. मूवी 19 जुलाई को रिलीज हुई थी. रविवार को मूवी की कमाई में उछाल देखने को मिला. धीरे-धीरे ये बॉक्स ऑफिस पर बढ़ रही है और दर्शकों का ध्यान खींच रही है. आपको बताते हैं पहले वीकेंड पर इसने कितनी कमाई की.

विज्ञापन

Bad Newz box office collection day 3: मूवी बैड न्यूज को सिनेमाघरों में मिली-जुली प्रतिक्रिया दर्शकों और समीक्षकों से मिली. विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की तिकड़ी पहली बार साथ में काम कर रही है. एनिमल स्टार तृप्ति इसमें बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत लगी है. दूसरी तरफ तौबा-तौबा गाने ने दर्शकों पर जादू चला दिया है. विक्की कौशल का उस सॉन्ग में डांस देख फैंस इम्प्रेस हो गए. रविवार को मूवी ने कितनी कमाई की, इसकी जानकारी सामने आ गई है.

रविवार को छा गई बैड न्यूज

आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित बैड न्यूज ने ओपनिंग डे पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8.62 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. दूसरे दिन मूवी ने 10.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने तीसरे दिन दोनों दिन से ज्यादा का कलेक्शन किया है. सैकनिल्क के अनुसार, तीसरे दिन मूवी यानी रविवार को इसने 11 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. ये अर्ली ट्रेड है, जिसमें थोड़ा चजेंस मुमकिन है. टोटल कलेक्शन 30.11 करोड़ रुपये है. धीरे-धीरे इसकी कमाई बढ़ रही है.

Also Read-Bad Newz Collection: बैड न्यूज ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन रहा कुछ ऐसा हाल

Also Read- Bad Newz Box Office Collection Day 1: ‘बैड न्यूज’ ने किया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, ओपनिंग डे पर छापे इतने करोड़

अक्षय कुमार की सरफिरा पर भारी पड़ी बैड न्यूज

वहीं, अक्षय कुमार की सरफिरा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई. फिल्म के रिलीज के कुछ दिन बाद ही इसने कमाई करना बंद कर दिया था. फिल्म 12 जुलाई को रिलीज हुई थी और ये तमिल मूवी सोरारई पोटरु की रीमेक है. सैकनिल्क के अनुसार, दसवें दिन इसने करीब 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. अब तक फिल्म ने सिर्फ 21.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. सरफिरा एक्टर की इस साल की दूसरी रिलीज मूवी है. इससे पहले बड़े मियां छोटे मियां, राम सेतु, रक्षा बंधन, बच्चन पांडे और सेल्फी भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola