Sarfira Box Office Collection: फिल्म सरफिरा FLOP हुई या HIT, यहां जानें अब तक का कलेक्शन

Sarfira Box Office Collection Day 3
रविवार को अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा की कमाई में इजाफा हुआ, लेकिन फिर भी इसने बहुत कम का बिजनेस किया. अक्षय की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पा रही है.
Sarfira Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा बॉक्स ऑफिस पर जादू चलाने में नाकाम रही. फिल्म तमिल फिल्म सोरारई पोटरु की हिंदी रीमेक है, जो ब्लॉकबस्टर हुई थी. हालांकि सरफिरा का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. ओपनिंग डे पर मूवी ने बेहद कम की कमाई की, लेकिन मेकर्स उम्मीद जता रहे थे कि आन वाले दिनों में इसका प्रदर्शन सुधर जाएगा. तीन हो गए मूवी को, लेकिन फिल्म बहुत धीमी गति से कमाई कर रही है.
सरफिरा का नहीं चला जादू
अक्षय कुमार के 15 सालों के करियर में सरफिरा की ओपनिंग सबसे कम रही. सरफिरा ने पहले दिन 2.5 करोड़ की कमाई की, जबकि उनकी पिछली रिलीज हुई फिल्म रानीगंज ने ओपनिंग डे पर 2.8 और सेल्फी ने 2.55 करोड़ रुपए की कमाई की थी. सैकनिल्क की एक रिपोर्ट की मानें तो, मूवी ने रविवार को सभी भाषा में 5.1 करोड़ रुपए कमाए. अबतक फिल्म ने टोटल कमाई 12 करोड़ रुपए कर ली है. बता दें कि मूवी 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
जानें इंडियन 2 की कितनी हुई कमाई
कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 भी सरफिरा के साथ रिलीज हुई थी. इंडियन 2 का प्रदर्शन सरफिरा से बेहतर है. सैकनिल्क की एक रिपोर्ट की मानें तो, तीसरे दिन सभी भाषा में मूवी ने 15.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. इसकी कुल कमाई अबतक 59.15 करोड़ रुपए है. वहीं, इंडियन 2 ने सरफिरा को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा दी. सरफिरा की कमाई जहां बेहद कम है, दूसरी तरफ इंडियन 2 की कमाई धीरे-धीरे बढ़ रही है. अगले हफ्ते सिनेमाघरों में सरफिरा और इंडियन 2 का टिकना मुश्किल लग रहा क्योंकि 19 जुलाई को बैड न्यूज रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










