मुरलीगंज में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक का पैर बुरी तरह टूटा, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन
फोटो-मधेपुरा- 06- घायलों का उपचार करते नर्स  | Prabhat Khabar Network

फोटो- घायलों का उपचार करते नर्स | Prabhat Khabar Network

मुरलीगंज-बिहारीगंज स्टेट हाईवे पर दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. एक व्यक्ति का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. तेज रफ्तार दुर्घटना का कारण बनी.

विज्ञापन

Road Accident: मुरलीगंज (मधेपुरा). मुरलीगंज-बिहारीगंज स्टेट हाईवे-91 पर दिग्घी मोड़ पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया.

टक्कर में एक व्यक्ति का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि ग्वालपाड़ा शाहपुर निवासी मिथिलेश कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे में उनका दाहिना पैर पूरी तरह टूटकर लटक गया था. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. अन्य दो घायलों को भी उनके अनुरोध पर मेडिकल कॉलेज भेजा गया.

बाइक मोड़ने के दौरान हुआ हादसा

घायल मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से दिग्घी जा रहे थे. पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे धीरे-धीरे बाइक मोड़कर खड़ी करने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई. हादसे में उनकी पत्नी के सिर में भी चोट आई है.

तेज रफ्तार बनी दुर्घटना की वजह

दूसरी मोटरसाइकिल के चालक पूर्णिया जिले के रघुवंश नगर निवासी नवीन कुमार ने बताया कि वह लगभग 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक चला रहे थे. अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण उनकी बाइक सामने मौजूद मोटरसाइकिल से टकरा गई.

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता

Road Accident: दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया.


विज्ञापन
Sanjay Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन