बेटी के तीसरे जन्मदिन पर पिता ने किया रक्तदान, समाज सेवा का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
फोटो-मधेपुरा-02- रक्तदान करते युवा | Prabhat Khabar Network

फोटो- रक्तदान करते हुए | Prabhat Khabar Network

अपने बच्चे के खास दिन को समाज सेवा से जोड़ना एक अनूठी मिसाल है। दीपक कुमार ने बेटी के तीसरे जन्मदिन पर रक्तदान कर जरूरतमंदों को जीवनदान दिया और दूसरों को भी प्रेरित किया।

विज्ञापन

Blood Donation: मधेपुरा में प्रांगण रंगमंच के बैनर तले पूर्व पार्षद एवं सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव के पुत्र दीपक कुमार ने अपनी पुत्री के तीसरे जन्मदिवस के अवसर पर सदर अस्पताल स्थित रक्तकोष में स्वैच्छिक रक्तदान किया. उन्होंने कहा कि जीवन के विशेष अवसरों को समाजहित के कार्यों से जोड़ना सबसे बड़ी खुशी और संतोष देता है.

'रक्तदान महादान है'

रक्तदान के बाद दीपक कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में कुछ विशेष अवसर आते हैं. यदि उन अवसरों को केवल उत्सव तक सीमित रखने के बजाय समाज सेवा से जोड़ा जाए, तो उनका महत्व और बढ़ जाता है. उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है.

स्वस्थ लोगों से की नियमित रक्तदान की अपील

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए. रक्तदान से न केवल जरूरतमंद मरीजों की मदद होती है, बल्कि रक्तदाता को भी आत्मसंतोष की अनुभूति होती है. उन्होंने इसे मानवता की सच्ची सेवा बताया.

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की सराहना

Blood Donation: इस अवसर पर प्रांगण रंगमंच से जुड़े दिलखुश कुमार, अभिषेक सोनी, अमित आनंद, मनीष कुमार, बिट्टू सम्राट, राकेश विश्वास सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने दीपक कुमार के इस प्रेरणादायी कदम की सराहना करते हुए युवाओं से भी जन्मदिन, वर्षगांठ और अन्य विशेष अवसरों पर रक्तदान कर समाज सेवा में योगदान देने की अपील की.


विज्ञापन
राजकुमार

लेखक के बारे में

By राजकुमार

राजकुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. किशनगंज में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन