उदाकिशुनगंज में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, फ्लैग मार्च निकालकर शांति बनाए रखने की अपील

Updated:
विज्ञापन
उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च करते पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवान | Prabhat Khabar Network

उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च करते पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवान | Prabhat Khabar Network

नीट परीक्षा विरोध के बीच उदाकिशुनगंज में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है.

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा). राज्य के विभिन्न जिलों में नीट परीक्षा को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर शनिवार को उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की. फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौक चौराहों से होकर गुजरा. इस दौरान पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवान पूरी तरह मुस्तैद दिखे. फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, अफवाह या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिशों पर अंकुश लगाना था. पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी अफवाह को आगे साझा नहीं करने की अपील की.

उपद्रवियों पर रखी जा रही थी नजर

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अनुमंडल क्षेत्र में शांति भंग करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सड़क जाम करने या किसी भी प्रकार का उपद्रव करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ साथ लगातार निगरानी भी की जा रही है. एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कहा राज्य के विभिन्न स्थानों पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए एहतियात के तौर पर उदाकिशुनगंज अनुमंडल में फ्लैग मार्च निकाला गया है. आम लोगों से अपील है कि वे शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें.


अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील

किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें. कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि अनुमंडल क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.


विज्ञापन
कौनैन वशीर

लेखक के बारे में

By कौनैन वशीर

कौनैन वशीर प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. वर्ष 2001 में अमर उजाला से पत्रकारिता की शुरुआत की. अभी उदाकिशनगंज (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन