Sarfira: कैप्टन गोपीनाथ हैं ‘सरफिरा’ के असली हीरो, जिन्होंने आम आदमी को दिखाया सस्ते हवाई सफर का सपना

who is Captain Gopinath
अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा कैप्टन जीआर गोपीनाथ के जीवन पर आधारित है. सरफिरा तमिल फिल्म सोरारई पोटरू की रीमेक है, जिसमें सूर्या ने मुख्य किरदार निभाया था.
अक्षय कुमार 12 जुलाई को सरफिरा लेकर आ रहे हैं. फिल्म के रिलीज होने में सिर्फ एक दिन बच गए है. फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखा गया और इसका सोशल मीडिया पर काफी बज है. मूवी आपको सपनों की निरंतर खोज की एक रोमांचक यात्रा पर ले जाती है. खिलाड़ी कुमार की ये मूवी तमिल फिल्म सोरारई पोटरू की रीमेक है, जो साल 2020 में रिलीज हुई थी. मूवी की कहानी कैप्टन जीआर गोपीनाथ से प्रेरित है. ऐसे में आपको बताते हैं कैप्टन गोपीनाथ कौन है.
कैप्टन गोपीनाथ कौन हैं?
कैप्टन जीआर गोपीनाथ का जन्म 13 नवंबर 1951 को एक तमिल परिवार में हुआ था. उनका परिवार बहुत गरीब था और उनके पिता ने शुरूआत में उन्हें घर पर ही पढ़ाया था. गोपीनाथ ने भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून से ग्रेजुशन किया और आछ साल आर्मी में बिताया. 28 साल में उन्होंने आर्मी से रिटायरमेंट ले लिया था. उसके बाद गोपीनाथ ने मवेशी पाले, मुर्गी पालन, रेशम कीट पालन, फिर मोटर साइकिल डीलर, उडुपी होटल मालिक, स्टॉक ब्रोकर, सिंचाई उपकरण डीलर, कृषि सलाहकार का भी काम किया. आखिर में उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए डेक्कन एविएशन नाम की एक कंपनी बनाई.
Also Read: शिखर धवन का पोस्ट देख अक्षय कुमार का छलका दर्द, बोले- ‘इससे ज्यादा दर्दनाक कुछ नहीं…’
कैप्टन जीआर गोपीनाथ पर बनी हैं फिल्म ‘सोरारई पोटरू’
कैप्टन जीआर गोपीनाथ ने डेक्कन एविएशन नाम की एक कंपनी बनाई और इसे बनाने में उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा. उनका सपना था कि मिडिल क्लास फैमिली भी हवाई जहाज में सफर कर सकें. अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की. उनकी मेहनत रंग लाई और गोपीनाथ ने डेक्कन एयरलाइंस की स्थापना की. उनकी एयरलाइंस बाकी दूसरे एयरलाइंस की तुलना में आधी कीमत पर टिकट बेचती थी. वहीं, तमिल फिल्म ‘सोरारई पोटरू’ उनकी कहानी को ही दिखाती है, जिसमें सूर्या ने लीड रोल निभाया था. ‘सोरारई पोटरू’ की ही रीमेक है अक्षय कुमार की फिल्म सिरफिरा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










