परिवार से दूरी, पत्नी संग रिश्ते को अनुराग डोभाल ने दिया दूसरा मौका, कार क्रैश घटना पर बोले- पागल हो गया था

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

अनुराग डोभाल और रितिका, फोटो- इंस्टाग्राम

अनुराग डोभाल और रितिका ने लंबे विवाद और पारिवारिक तनाव के बाद फिर साथ आने का फैसला लिया है. दोनों ने कहा कि अब वे अपने बेटे के लिए नई जिंदगी शुरू करेंगे.

विज्ञापन

अनुराग डोभाल पिछले कई महीनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं, कार क्रैश विवाद और पारिवारिक तनाव के बाद अब अनुराग ने अपनी जिंदगी को लेकर बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने पत्नी रितिका के साथ दोबारा रिश्ते को एक मौका देने का ऐलान किया है. हालांकि उन्होंने साफ कर दिया कि वह अपने परिवार से अब सुलह नहीं करेंगे. दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वे फिर से साथ में व्लॉग बनाएंगे और अपने बेटे के लिए नई शुरुआत करेंगे.

अनुराग और रितिका का दर्द छलका

वीडियो में अनुराग डोभाल ने कहा, “करीब 7-8 महीने हो गए हैं जब हमने आखिरी व्लॉग पोस्ट किया था. पिछले दो सालों से हम नियमित वीडियो नहीं बना पा रहे थे क्योंकि हमारी जिंदगी में बहुत कुछ चल रहा था. मैं हमेशा परिवार को महत्व देने वाला इंसान रहा हूं और रितिका भी परिवार को सबसे ऊपर रखती है. लेकिन बीते दो सालों में हमारे साथ बहुत कुछ ऐसा हुआ जिसे हमने सोशल मीडिया पर कभी नहीं दिखाया.” वहीं रितिका ने कहा, “हम सोशल मीडिया पर सिर्फ पॉजिटिव चीजें दिखाना चाहते थे. इसलिए हमने अपनी परेशानियों को कभी सामने नहीं आने दिया.”

कार क्रैश घटना पर अनुराग ने जताया पछतावा

अनुराग डोभाल ने आगे बताया, “मैं और रितिका पिछले 3-4 साल से साथ हैं और हमने हमेशा परिवार के प्यार के लिए संघर्ष किया.” अपने वीडियो में अनुराग ने कार क्रैश विवाद को लेकर कहा, “मुझे लगता है कि कई जगह मैं गलत था. मैंने रितिका से जो परिवार देने का वादा किया था, वो पूरा नहीं कर पाया. मैंने अपनी पूरी जिंदगी परिवार के लिए काम किया. आज मेरे पास ना घर है, ना परिवार और ना ही कोई स्थिरता. सब कुछ बिखर चुका है.”

अनुराग और रितिका ने कहा- बेटे के लिए नई जिंदगी बनाएंगे

उन्होंने आगे कहा, “मैंने जिंदगी में कई गलत फैसले लिए, लेकिन 7 मार्च को जो हुआ, वो मेरी सबसे बड़ी गलती थी. परिवार को साथ रखने की कोशिश में हम मानसिक रूप से टूट गए थे.” अनुराग ने बताया, “मेरे नाम पर एक भी प्रॉपर्टी नहीं है. मैंने सब कुछ परिवार के लिए किया. मैं रितिका और सभी लोगों से माफी मांगता हूं कि मैं अचानक सोशल मीडिया से दूर हो गया था, लेकिन मैं अंदर से पूरी तरह टूट चुका था.” रितिका ने कहा,“सिर्फ अनुराग ही गलत नहीं थे, हम दोनों की गलतियां थीं. हम दोनों एक ही चीज चाहते थे, लेकिन उससे लड़ने के तरीके अलग थे. अब जब हम फिर साथ हैं, तो अपने बेटे के लिए नई जिंदगी बनाएंगे.” साथ ही कहा कि वह परिवार के साथ सुलह नहीं करेंगे.

यह भी पढ़ें- दूसरे वीकेंड पर चमकी ‘राजा शिवाजी’, 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा उछाल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola