Ajay Devgn का कोरोना वायरस पर बनाया गाना Thahar Ja रिलीज, फैंस बोले- इमोशनल कर दिया

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Apr 2020 12:19 PM

विज्ञापन

Ajay Devgn का कोरोना स्पेशल सॉन्ग 'ठहर जा' रिलीज हो चुका हैं. गाने के जरिये अजय ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है. वहीं, फैंस को ये गाना बेहद पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

Thahar Ja song released: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश को 3 मई तक के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है. ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स लगातार लोगों को जागरुक कर रहे है. अब अक्षय कुमार के गाने तेरी मिट्टी के बाद अजय देवगन (Ajay Devgn) का कोरोना स्पेशल सॉन्ग ‘ठहर जा’ (Thahar Ja) रिलीज हो चुका हैं. गाने के जरिये अजय ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है. वहीं, फैंस को ये गाना बेहद पसंद आ रहा है.

Also Read: Teri Mitti Song: कोरोना वॉरियर्स को है समर्पित Akshay Kumar का गाना रिलीज, यहां देखिए Video

ठहर जा गाने को खुद अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया है. इस गाने को मेहुल व्यास ने गाया है. गाने को घर पर ही फिल्माया गया है. इसके बोल अनिल वर्मा ने लिखे हैं. गाने की शुरुआत में अजय देवगन कहते हैं, ‘खूब थका तू अपनों की वजह, अपनों के लिए तू ठहर जा. यह गाना कानों को सुकून देने वाला है. गाने में कोरोना वायरस के चलते देश में बनी स्थिति में लोग कैसे एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं इस बात को दर्शाया गया है.

अजय देवगन ने ‘ठहर जा’ गाने का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, “रुकें और प्रार्थना करें. हम इस तूफान का एक साथ सामना करेंगे. सुरक्षित रहें, खुश रहें. अपनों के लिए ‘ठहर जा’.”

कुछ ही समय में इस गाने को लाखों लोग देख चुके हैं और कमेंट कर सॉन्ग की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, बहुत ही इमोशनल कर दिया सर. एक अन्य फैन ने लिखा, बेहद ही सुन्दर सॉन्ग. अन्य यूजर ने लिखा, बॉस का गाना जबरदस्त. वहीं, बहुत सारे फैंस ने सॉन्ग को बहुत उम्दा बताया.

वहीं, इससे पहले अक्षय कुमार और फिल्म निर्माता करण जौहर साथ मिलकर कोरोना से लड़ रहे मेडिकल वर्कर्स के सम्मान में सॉन्ग तेरी मिट्टी लेकर आएं थे. ये गाना भी फैंस ने खूब पसंद किया था.

वैसे इससे पहले सलमान खान ने भी कोरोना पर अपना एक गाना रिलीज किया है. उनका वो गाना फैंस को काफी पसंद आया है. इस संकट की घड़ी में बॉलीवुड दिल खोलकर मदद करता भी दिख रहा है. इसी कड़ी में अक्षय कुमार से लेकर शाहरुख खान तक हर किसी ने अपनी तरफ से मदद का हाथ आगे बढ़ाया है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola