Teri Mitti Song: कोरोना वॉरियर्स को है समर्पित Akshay Kumar का गाना रिलीज, यहां देखिए Video

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Apr 2020 12:59 PM

विज्ञापन

Akshay Kumar और फिल्म निर्माता करण जौहर साथ मिलकर कोरोना से लड़ रहे मेडिकल वर्कर्स के सम्मान में सॉन्ग तेरी मिट्टी लेकर आ रहे हैं.

विज्ञापन

Akshay Kumar song Teri Mitti Released: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) साथ मिलकर कोरोना से लड़ रहे मेडिकल वर्कर्स के सम्मान में सॉन्ग तेरी मिट्टी लेकर आये हैं. इसकी जानकारी अक्षय ने इंस्टाग्राम पर दी. फैंस इस गाने को बेहद पसंद कर रहे हैं.

Also Read: Shahrukh Khan का शानदार 4 मंजिला ऑफिस क्‍वारंटीन जोन में बदला, देखें Video

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने जारी किया. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘सुना था डॉक्टर्स भगवन का रूप होते है लेकिन कोरोना वायरस की इस लड़ाई में देख भी लिया. ये गाना सफेद कोट में जो हीरो है उनके लिए हैं.

इससे पहले अक्षय ने इंस्टाग्राम पर गाने का टीजर भी जारी किया था. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘किसी ने सही कहा है, मुश्किल के समय सिर्फ अपने साथ देते हैं और हमारे साथ इस मुश्किल में सबसे आगे हैं हमारे अपने डॉक्टर्स जो सफेद कोट में सैनिकों से कम नहीं है. देखिये #TeriMitti – Tribute कल 12.30 pm हमारी तरफ से खास उनके लिए.’

वहीं, करण जौहर ने भी सोशल मीडिया पर लिखा था, वे दिन रात हमारे लिए काम कर रहे हैं. ऐसे में हम उन्हें अपनी तरफ से यह छोटा सम्मान तो दे ही सकते हैं और यह गाना भी बेहद खूबसूरत बना है. दो लाइन इस गाने का वीडियो में दिखता है, इसमें लिखा है, ‘सरहद पर जो वर्दी खाकी थी, अब उसका रंग सफेद हुआ, तेरी मिट्टी में मैं मिल जावां, दिल बन के मैं खिल जावां…बस इतनी सी है आरजू…’

बता दें कि कोरोना के खिलाफ जंग में अक्षय कुमार बढ़ चढ़कर मदद कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) को पीपीई किट तैयार करने के लिए 3 करोड़ रुपये की राशि देने का ऐलान किया था. इससे पहले वह 25 करोड़ रुपये की राशि दे चुके हैं.

वैसे इससे पहले सलमान खान ने भी कोरोना पर अपना एक गाना रिलीज किया है. उनका वो गाना फैंस को काफी पसंद आया है. इस संकट की घड़ी में बॉलीवुड दिल खोलकर मदद करता भी दिख रहा है. इसी कड़ी में अक्षय कुमार से लेकर शाहरुख खान तक हर किसी ने अपनी तरफ से मदद का हाथ आगे बढ़ाया है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola