पिता बने कॉमेडियन चंदन प्रभाकर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Apr 2017 10:24 AM
कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में चंदू चायवाले को किरदार निभानेवाले चंदन प्रभाकर की रीयल लाईफ में खुशियों ने दस्तक दी है. यह खुशी उनके किसी दूसरे शो में नजर आने से नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाईफ से जुड़ी है. चंदन प्रभाकर पापा बन गये है. वे एक प्यारी सी बेटी के पिता बन […]
कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में चंदू चायवाले को किरदार निभानेवाले चंदन प्रभाकर की रीयल लाईफ में खुशियों ने दस्तक दी है. यह खुशी उनके किसी दूसरे शो में नजर आने से नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाईफ से जुड़ी है. चंदन प्रभाकर पापा बन गये है. वे एक प्यारी सी बेटी के पिता बन गये है. उन्होंने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया ट्विटर पर दी है.
चंदन ने साल 2015 में नंदिनी खन्ना से शादी की थी. दोनों का यह पहला बच्चा है. चंदन बेटी के आने से बेहद खुश हैं और उन्होंने ट्विटर पर अपनी खुशी कुछ इस अंदाज में जाहिर की. उन्होंने अपनी पत्नी को भी यह खुशी देने के लिए शुक्रिया कहा है जो उनके रिश्ते की मजबूती को दर्शाता है.
Trying to xpress my happiness in words…Thanx Nandani…lots of love n hugs. pic.twitter.com/zNBKG3KLDE
— Chandan Prabhakar (@haanjichandan) March 31, 2017
चंदन के प्रोफेशनल लाईफ की बात करें तो फिलहाल उन्होंने ‘द कपिल शर्मा शो’ से दूरी बना ली है. कपिल के सुनील ग्रोवर के साथ खराब व्यवहार के कारण चंदन ने भी इस शो को अलविदा कह दिया है. शो में कपिल और चंदन के बीच नोंक-झोंक को बेहद पसंद किया जाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










