Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: पार्थ और रियो में छिड़ी जंग, नियति, तुलसी से पूछती है ये सवाल
Published by : Ashish Lata Updated At : 27 May 2026 12:24 PM
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 फोटो- इंस्टाग्राम
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि कैसे प्रोपर्टी मैटर में रियो, देव का सपोर्ट करता है और कहता है कि पार्थ इसके लायक नहीं है. इधर नंदिनी, तुलसी से अपनी दिल की बात कहती है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को कई इमोशनल ट्विस्ट देखने को मिले. जिसमें सलोनी देव को बताती है कि उसने उसके कपड़े पैक कर दिए हैं, लेकिन देव इस बात से परेशान है कि उसे ट्रेन से सफर करना पड़ रहा है. वह सलोनी से कहता है कि वह अपने पापा से बात करके उन्हें सूरत बुलाने को कहे, क्योंकि उसे लगता है कि उनका भविष्य वहीं बेहतर है. सलोनी उसे कहती है कि हर किसी को परिवार का प्यार और अपनापन नहीं मिलता.
पार्थ और रियो में छिड़ी जंग
दूसरी तरफ दमिनी, नंदिनी को दिलासा देती है और कहती है कि चाहे हालात जैसे भी हों, करण सिर्फ उसी से प्यार करता है. वहीं रियो, देव का पक्ष लेते हुए कहता है कि पार्थ इस प्रोपर्टी के लायक नहीं है और असली हकदार देव है. उसकी बातें सुनकर माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो जाता है. पार्थ उसे खुलकर बोलने के लिए कहता है, जबकि करण उसे अपनी हद में रहने की चेतावनी देता है.
नियति, तुलसी से पूछती है ये सवाल
इधर माहौल को हल्का करने के लिए घर की लेडीज मैंगों पार्टी करती हैं. नियति, तुलसी से नंदिनी के बारे में पूछती है और फिर करण के परिवार का जिक्र करती है. तुलसी बात बदलने की कोशिश करती है. लेकिन बाद में नंदिनी से अकेले में बात करती है. नंदिनी अपने दर्द को खुलकर जाहिर करती है और कहती है कि हर बार समझौता वही क्यों करे.
गोद भराई की रस्म से तुलसी और नंदिनी ने बनाई दूरी
देव लगातार अपनी परेशानियां रियो से शेयर करता है. वह बताता है कि करण उसे जमशेदपुर भेजना चाहता है और उसे पार्थ से जलन होती है. रियो उसे भरोसा दिलाता है कि वह हमेशा उसके साथ है. इसी बीच गोद भराई की रस्म शुरू होती है और घर में खुशी का माहौल बन जाता है. खुशबू और मुन्नी डांस करती हैं और धीरे-धीरे बाकी लोग भी शामिल हो जाते हैं. हालांकि नंदिनी और तुलसी दूरी बनाए रखती हैं.
यह भी पढ़ें- रिलीज के 6 दिन बाद भी ‘दृश्यम 3’ का क्रेज बरकरार, दुनियाभर में हो रही ताबड़तोड़ कमाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










