'तुम मेरी जिंदगी की सबसे बदसूरत औरत हो..' पति के इन शब्दों को आज भी नहीं भूलीं 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की सविता

अपरा मेहता, फोटो- इंस्टाग्राम
आपा मेहता ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के एक्सपीरियंस साझा किए. एक तरफ उन्होंने पति दर्शन जरीवाला से अलग होने की वजह बताई, तो दूसरी ओर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की पॉपुलैरिटी के दौरान फैंस की बेकाबू भीड़ का किस्सा भी सुनाया.
अपरा मेहता 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में सविता विरानी का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और करियर से जुड़े कुछ एक्सपीरियंस साझा किए, जिन्होंने उनकी जिंदगी पर गहरा असर छोड़ा. एक तरफ उन्होंने पति और एक्टर दर्शन जरीवाला से अलग होने की वजह बताई, वहीं दूसरी ओर शो की पॉपुलैरिटी के दौर में फैंस की दीवानगी का किस्सा भी सुनाया.
Apara Mehta Marriage: जब पति ने कहा- 'मैं अब तुमसे प्यार नहीं करता'
हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू के दौरान अपरा मेहता ने बताया कि वह अमेरिका में थीं, जब शादी की सालगिरह पर उन्होंने दर्शन जरीवाला को फोन किया. बातचीत के दौरान दर्शन ने उनसे कहा कि भारत लौटने के बाद उन्हें एक जरूरी बात करनी है. जब वह वापस भारत आईं और शूटिंग पर जाने की तैयारी कर रही थीं, तभी दर्शन ने उनसे कहा कि वह अब इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहते. उन्होंने कहा, "मैं अब तुमसे प्यार नहीं करता. मुझे तुम पसंद नहीं हो और तुम मेरी जिंदगी की सबसे बदसूरत औरत हो." यह सुनकर आपा मेहता हैरान रह गईं.
View on Instagram
Apara Mehta Fans Craze: 'क्योंकि...' की पॉपुलैरिटी के बीच फैंस की भीड़ हुई थी बेकाबू
अपरा मेहता ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की सफलता के दौर का एक डरावना एक्सपीरियंस भी साझा किया. उन्होंने बताया कि कोलकाता के कला मंदिर में अपने गुजराती ड्रामा के दौरान फैंस की भीड़ बेकाबू हो गई थी. लोग उन्हें खींचते हुए मंच तक ले गए. इसी दौरान किसी ने उनकी डायमंड रिंग खींचने की कोशिश की, जबकि किसी की सिगरेट से उनका हाथ जल गया. हालात इतने खराब हो गए कि सुरक्षा कर्मियों को उन्हें तुरंत मंच से नीचे उतारना पड़ा. इस घटना को याद करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, "ठीक है, छू लो लेकिन इससे तुम्हें क्या मिलेगा?"
View on Instagram
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली पहचान
अपरा मेहता ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में सविता विरानी का किरदार निभाया था, जिसने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. यह शो करीब आठ साल तक चला और भारतीय टेलीविजन के सबसे सफल धारावाहिकों में शामिल रहा. अब शो का रीबूट भी हो रहा है, जिसमें स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. शो के रीबूट को भी ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर विरानी की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, क्या फीस को लेकर अटक गई बात?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










