बॉक्स ऑफिस पर शेर बनी ‘करुप्पु’, 13 दिनों में कर डाली रिकॉर्डतोड़ कमाई

Karuppu Box Office Collection Day 13
Karuppu Box Office Collection Day 13: सूर्या और त्रिशा कृष्णन स्टारर ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने 13 दिनों में भारत में 159 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है. वीकडेज में कमाई धीमी होने के बावजूद दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज बना हुआ है.
Karuppu Box Office Collection Day 13: साउथ सुपरस्टार Suriya और Trisha Krishnan स्टारर Karuppu इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. एक्शन, इमोशन और दमदार कहानी से सजी इस फिल्म ने दूसरे वीकेंड में भी शानदार कमाई की थी. हालांकि अब वीकडेज में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है, लेकिन इसके बावजूद ‘करुप्पु’ थिएटर्स में मजबूती से टिकी हुई है.
13वें दिन कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?
Sacnilk के ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अपने 13वें दिन भी देशभर के कई सिनेमाघरों में चल रही है. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 13वें दिन सुबह तक करीब 0.04 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है. हालांकि दिनभर के आंकड़े आने के बाद इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है.

फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो ‘करुप्पु’ अब तक भारत में लगभग 159.24 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन करीब 184.31 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
सूर्या की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस बनी ताकत
फिल्म की सफलता के पीछे सबसे बड़ा कारण सूर्या की जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस और उनकी दमदार एक्टिंग को माना जा रहा है. दर्शकों को उनका एक्शन अवतार काफी पसंद आ रहा है. वहीं त्रिशा कृष्णन ने भी अपने किरदार से लोगों का दिल जीता है.
फिल्म की कहानी, बैकग्राउंड म्यूजिक और इमोशनल सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है. यही वजह है कि रिलीज के करीब दो हफ्ते बाद भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल हो रही है.
दूसरे वीकेंड में मिला बड़ा फायदा
‘करुप्पु’ को दूसरे वीकेंड का भी अच्छा फायदा मिला था. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म ने शनिवार और रविवार को शानदार कमाई की. अब मेकर्स को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखेगी.
यह भी पढ़ें: रिलीज के 6 दिन बाद भी ‘दृश्यम 3’ का क्रेज बरकरार, दुनियाभर में हो रही ताबड़तोड़ कमाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










