ePaper

क्या सैफ अली की EX वाइफ अमृता सिंह और करीना के बीच जारी है खटपट ? जानें ऐसा क्यों

Updated at : 09 Feb 2018 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
क्या सैफ अली की EX वाइफ अमृता सिंह और करीना के बीच जारी है खटपट ? जानें ऐसा क्यों

मुंबई : बॉलीवुड की सबसे विवादित जोडि़यों में से एक सैफ अली खान और अमृता सिंह को माना जाता है. खुद से 12 साल बड़ी अमृता से शादी करने के लिए सैफ अपने घरवालों के खि‍लाफ जाने को भी तैयार थे. दोनों की शादी भी हुई लेकिन उनकी ये जोड़ी ज्यादा दिन तक टिक नहीं […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड की सबसे विवादित जोडि़यों में से एक सैफ अली खान और अमृता सिंह को माना जाता है. खुद से 12 साल बड़ी अमृता से शादी करने के लिए सैफ अपने घरवालों के खि‍लाफ जाने को भी तैयार थे. दोनों की शादी भी हुई लेकिन उनकी ये जोड़ी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पायी. बाद में सैफ का दिल करीना कपूर पर आया और दोनों ने शादी कर कर ली. इस दंपती को एक बेटा भी है.

अमृता सिंह और करीना कपूर खान कभी भी साथ नजर नहीं आयीं, न ही इन दोनों को एक-दूसरे के बारे में बात करते सुना गया. अमृता के दोनों बच्चे करीना के साथ एक स्पेशल बॉन्ड‍िंग शेयर करते है लेकिन मां अमृता को करीना के साथ उनके बच्चों का घुलना मिलना रास नहीं आ रहा है.

कुछ दिन पूर्व ही हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अमृता सिंह ने इन सभी खबरों का खंडन किया था. उन्होंने कहा था कि वह कभी सारा को करीना से मिलने के नहीं रोकती ना ही उन्हें इससे कोई दिक्कत है, लेकिन मीडिया में चल रही खबरों की माने तो कुछ दिनों पहले करीना के जन्मदिन पर सारा ने एक क्रॉप टॉप पहना था जो अमृता के बिल्कुल पसंद नहीं आया था. खबरों की मानें तो अमृता चाहती है कि सारा उनके जैसे सूट सलवार पहने जबकि उनको लगता है कि करीना के साथ रहकर सारा के कपड़ों का स्टाइल चेंज कर दिया है.

अमृता के दोनों बच्चों को अकसर सैफ और करीना के साथ पार्टीज मस्ती करते देखा जाता है. यहां चर्चा कर दें कि तैमूर के पैदा होने के बाद जब मीडिया ने अमृता की प्रतिक्रिया जानने की कोशि‍श की थी तो वो भड़क गयीं थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola