बिहार पुलिस हवलदार भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Updated:
विज्ञापन
Bihar Police Havildar Admit Card 2026

सांकेतिक फोटो (Canva)

Bihar Police Havildar Admit Card 2026: बिहार पुलिस में हवलदार क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. गृह विभाग बिहार की तरफ से हमलदार भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

Bihar Police Havildar Admit Card 2026: बिहार पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आ गई है. बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की तरफ से Bihar Police Havildar Admit Card 2026 जारी कर दिया गया है. जिन कैंडिडेट्स ने हवलदार क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन किया था, अब वे अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड बेहद जरूरी है, इसलिए उम्मीदवार समय रहते इसे डाउनलोड कर लें.

64 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए अधिनायक लिपिक यानी हवलदार क्लर्क के कुल 64 पदों पर भर्ती की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया 2 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी और 2 फरवरी 2026 तक फॉर्म भरे गए थे. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल होगी. लिखित परीक्षा का स्तर 10वीं कक्षा के बराबर रखा गया है.

ऐसे डाउनलोड करें Bihar Police Havildar Admit Card 2026

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर Bihar Police Havildar Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी जरूर लेकर जाएं.

Bihar Police Havildar Admit Card 2026 Download Here

एग्जाम पैटर्न

परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. पेपर में कुल 100 ऑब्जेक्टिव सवाल होंगे और परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा.

कैंडिडेट्स परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी विवरण ध्यान से चेक कर लें. अगर नाम, फोटो या किसी अन्य जानकारी में गलती दिखाई दे तो तुरंत आयोग से संपर्क करें. परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना जरूरी होगा क्योंकि लेट आने वाले उम्मीदवारों को एंट्री नहीं दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: UPSC Prelims पेपर पर फूटा सलोनी मैम का गुस्सा, कहा -इस बार गिरेगी Cut Off

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन