नवोदय से स्कूलिंग, AIIMS से MD, दीक्षा ने डॉक्टरी के साथ क्रैक की UPSC
Published by : Ravi Mallick Updated At : 19 May 2026 8:09 PM
दीक्षा पाटकर (Image: Instagram)
Deeksha Patkar Success Story: डॉक्टरी के साथ यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा क्रैक करने वाली दीक्षा पाटकर की कहानी काफी रोचक है. मध्य प्रदेश के छोटे से गांव से आने वाली दीक्षा ने रैंक 88 के साथ इस परीक्षा को क्रैक किया है. आइए उनकी जर्नी को करीब से देखते हैं.
Deeksha Patkar Success Story: UPSC की परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है. हर साल लाखों युवा IAS, IPS और IFS बनने का सपना लेकर इस एग्जाम में बैठते हैं, लेकिन आखिर तक पहुंचने वाले उम्मीदवारों की संख्या बेहद कम होती है. कई छात्र सालों तक तैयारी करते हैं, फिर भी सफलता नहीं मिल पाती. ऐसे में अगर कोई MBBS और MD जैसी कठिन मेडिकल पढ़ाई पूरी करने के बाद UPSC क्रैक कर ले, तो उसकी कहानी (Deeksha Patkar Success Story) अपने आप में खास बन जाती है.
Deeksha Patkar Success Story: कौन हैं दीक्षा पाटकर?
दीक्षा पाटकर मूलरूप से मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के छोटे से गांव करकबेल की रहने वाली हैं. दीक्षा की शुरुआती पढ़ाई गांव के एक छोटे निजी स्कूल से हुई. पांचवीं तक गांव में पढ़ाई करने के बाद उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में दाखिला लिया. वहीं से उनकी असली उड़ान शुरू हुई.
NEET एग्जाम क्रैक
दीक्षा के पिता हेमराज पाटकार एक किराना व्यवसायी हैं. मां अर्चना पाटकार गृहिणी हैं. साधारण परिवार से आने वाली दीक्षा शुरू से पढ़ाई में अव्वल रही हैं. उन्होंने पहले ही प्रयास में NEET परीक्षा निकाल ली.
NEET क्लियर करने के बाद दीक्षा को जोधपुर AIIMS में एडमिशन मिला. गांव की बेटी जब AIIMS पहुंची तो परिवार और इलाके में खुशी का माहौल बन गया. उन्होंने वहां से MBBS की पढ़ाई पूरी की और फिर MD भी किया.
UPSC की तैयारी
अस्पताल में मरीजों की सेवा करते-करते उन्हें एहसास हुआ कि सिस्टम में रहकर और बड़े स्तर पर काम किया जा सकता है. बस यहीं से UPSC का सपना शुरू हो गया. मेहनत रंग लाई और UPSC CSE 2025 में उन्होंने AIR 88 हासिल कर ली.
एक इंटरव्यू में दीक्षा पाटकर कहती हैं कि वो डॉक्टर बनकर लिमिटेड लोगों तक ही सेवा कर सकती थीं. ऐसे में उन्होंने IAS बनने का फैसला लिया. दीक्षा को यूपीएससी में कुल 1002 मार्क्स मिले. उन्हें लिखित परीक्षा में 801 और इंटरव्यू राउंड में 201 मार्क्स मिले हैं.
यह भी पढ़ें: कोर्टरूम से UPSC तक, भागलपुर की श्रेया ने हासिल की 357वीं रैंक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










