पन्ना के डॉ अभिजीत जैन बने UPSC टॉपर, पहले ही प्रयास में हासिल की AIR 170

Published by : Smita Dey Updated At : 05 Jun 2026 10:17 PM

विज्ञापन

अभिजीत जैन UPSC AIR 170 (Instagram)

UPSC Topper Abhijeet Jain: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले डॉ अभिजीत जैन ने UPSC 2025 परीक्षा में AIR 170 हासिल की है. जानिए सफदरजंग के डॉक्टर से यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम कैसे क्रैक किया. जानें अभिजीत की प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरी.

विज्ञापन

UPSC Topper Abhijeet Jain: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले डॉ अभिजीत जैन, जिन्होंने अपनी मेहनत से एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. 25 साल के अभिजीत ने देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाने वाली UPSC 2025 के एग्जाम में  में 170वीं रैंक (AIR) हासिल की है. सबसे खास बात ये है कि उन्होंने ये सफलता अपने पहले ही प्रयास में हासिल कर ली है. 

UPSC Topper Abhijeet Jain: साधारण परिवार और शानदार संस्कार 

अभिजीत एक बहुत ही साधारण लेकिन पढ़े-लिखे परिवार से है. उनके पिता अनिल कुमार जैन पन्ना के रंग महल इलाके में रहते हैं और कपड़ों का व्यापार करते हैं. उनकी मां अनिता जैन एक हाउसवाइफ हैं. अभिजीत ने पन्ना के डीएवी पब्लिक स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की.

भाई-बहन भी हैं अपने फील्ड के माहिर 

परिवार में सिर्फ अभिजीत ही नहीं, बल्कि उनके भाई-बहन भी बहुत होनहार हैं. उनकी सबसे बड़ी बहन डॉ आत्मिका जैन एक एमडी रेडियोलॉजिस्ट हैं. वहीं उनके बड़े भाई अतिश्य जैन ने आईआईटी से बीटेक किया है और अब वो अमेरिका के कैलिफोर्निया में अपनी खुद की एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी चला रहे हैं.

डॉक्टर से IPS बनने तक का सफर 

अभिजीत बचपन से ही पढ़ाई में बहुत तेज थे. डॉक्टर बनने का सपना लिए उन्होंने 2018 में NEET की परीक्षा दी और पूरे भारत में 97वीं रैंक हासिल की. इसके अलावा उन्होंने AIIMS और JIPMER जैसी कठिन परीक्षाएं भी पास कीं.

उन्होंने दिल्ली के फेमस सफदरजंग हॉस्पिटल से अपनी MBBS की पढ़ाई 2023 में पूरी की. इसके बाद उन्होंने इंटर्नशिप की और अभी वो दिल्ली के ही एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने बिना किसी कोचिंग के, सिर्फ सेल्फ स्टडी से UPSC की तैयारी शुरू कर दी.

छोटे शहर के युवाओं के लिए एक मिसाल 

अभिजीत (UPSC Topper Abhijeet Jain) मानते हैं कि ये सफलता सिर्फ उनकी नहीं है, बल्कि उनके परिवार और पन्ना के लोगों के प्यार और आशीर्वाद का परिणाम है. वो कहते हैं कि कई बार हमें लगता है कि हमारे पास सुविधाओं की कमी है, लेकिन अगर इंसान कड़ी मेहनत करे और सही दिशा में आगे बढ़े, तो कोई भी कमी उसके सपनों को रोक नहीं सकती.

यह भी पढ़ें: लगातार 3 बार प्रीलिम्स फेल, फिर 6 महीने का ब्रेक, ऐसे देवांगी ने क्रैक किया UPSC

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola