लगातार 3 बार प्रीलिम्स फेल, फिर 6 महीने का ब्रेक, ऐसे देवांगी ने क्रैक किया UPSC

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन

देवांगी मीणा यूपीएससी AIR 236 (Linkedin)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Devangi Meena AIR 236: यूपीएससी जैसे कठिन परीक्षा में मध्य प्रदेश की देवांगी ने AIR 236 हासिल की है. वे लगातार 3 बार प्रीलिम्स में फेल होने के बावजूद भी हार नहीं मानी और 2025 के UPSC की परीक्षा पास कर ली.

विज्ञापन

Devangi Meena AIR 236: मध्य प्रदेश की रहने वाली देवांगी मीणा ने यूपीएससी की परीक्षा में AIR 236 हासिल की है. देवांगी लगातार तीन बार प्रीलिम्स (Prelims) परीक्षा में फेल होने के बाद भी हार नहीं मानी. उन्होंने अपनी कमियों को सुधारा और आखिरकार यूपीएससी एग्जाम पास करके अपना सपना पूरा किया. आइए इनकी जर्नी (Devangi Meena AIR 236) को करीब से जानते हैं. 

विज्ञापन

Devangi Meena AIR 236: कौन है देवांगी मीणा? 

देवांगी मीणा मूल रूप से मध्य प्रदेश के गुना जिले की रहने वाली है. उनके पिता का नाम लीलाधर मीणा है. उनके पिता नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) में ऑपरेटर हैं. वह शुरू से ही पढ़ाई में काफी तेज थीं. उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई डीपीएस एनएफएल विजयपुर से की.

इंजीनियरिंग की जगह चुना भूगोल 

11वीं और 12वीं में देवांगी के पास साइंस (PCM) सब्जेक्ट थे, लेकिन इंजीनियरिंग चुनने के जगह उन्होंने एक अलग रास्ता चुना. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस से ज्योग्राफी में ऑनर्स किया और फिर दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पोस्ट ग्रेजुएशन (MA) की पढ़ाई पूरी की. कॉलेज के दौरान ही उन्होंने NET-JRF भी क्वालीफाई कर लिया था ताकि उनके पास करियर का एक और अच्छा ऑप्शन रहे.

लगातार 3 बार प्रीलिम्स में मिली असफलता

देवांगी (Devangi Meena AIR 236) ने साल 2020 में अपनी यूपीएससी की तैयारी शुरू की. उनका पहला प्रयास प्रीलिम्स में ही रुक गया. इसके बाद देवांगी ने अपने दूसरे और फिर तीसरे प्रयास में भी प्रीलिम्स के स्टेज तक नहीं पहुंच पाई. 

लिया 6 महीने का ब्रेक

साल 2023 में तीसरी बार प्रीलिम्स फेल होने के बाद देवांगी ने करीब 6 महीने के लिए पढ़ाई से पूरी तरह दूरी बना ली और किताबों को हाथ तक नहीं लगाया. यह ब्रेक पढ़ाई से भागने के लिए नहीं था, बल्कि खुद को समझने के लिए था.

डर को भगाने के लिए अपनाया अनोखा तरीका

अपनी कमी को दूर करने के लिए देवांगी ने टेस्ट सीरीज ज्वाइन की, जहां हर दिन प्रीलिम्स के मॉक टेस्ट होते थे. रोज-रोज उसी दबाव और कॉम्पिटिशन से गुजरने के कारण धीरे-धीरे उनके मन से एग्जाम का डर पूरी तरह खत्म हो गया.

अपने चौथे प्रयास (2024) में उन्होंने न सिर्फ प्रीलिम्स पास किया, बल्कि कटऑफ से 20 नंबर ज्यादा (108 मार्क्स) स्कोर किए. इस प्रयास में वह फाइनल लिस्ट में चुनी गईं और उन्हें इंडियन सिविल अकाउंट्स सर्विस (ICAS) मिली. सिविल अकाउंट्स सर्विस की ट्रेनिंग के दौरान देवांगी ने एक आखिरी बार फिर परीक्षा देने का मन बनाया. और उन्होंने यूपीएससी 2025 में 236वीं रैंक हासिल की.

यह भी पढ़ें: CA की नौकरी छोड़ी, पहले ही प्रयास में क्रैक किया UPSC, मिला AIR 274

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola