धनबाद के लाल ने JEE परीक्षा में किया कमाल, मेहनत के दम पर हासिल की AIR 708

Updated:
विज्ञापन
JEE Advanced Dhanbad Topper

जेईई एडवांस रिजल्ट

JEE Advanced Dhanbad Topper: JEE Advanced को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है. इस परीक्षा में धनबाद के लाल ने AIR रैंक 708 हासिल किया है.

विज्ञापन

JEE Advanced Dhanbad Topper: JEE Advanced 2026 के रिजल्ट में झारखंड के धनबाद के शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य का नाम रोशन किया है. जिले के छात्र तनमय तनय ने परीक्षा में बेहतरीन सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 708 प्राप्त की है. इसके साथ ही वह धनबाद के जिला टॉपर भी बने हैं. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और पूरे जिले में खुशी का माहौल है.

कठिन मेहनत से हासिल की सफलता

JEE Advanced को देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में गिना जाता है. ऐसे में AIR 708 हासिल करना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. तनमय एक रूटीन बनाकर पढ़ाई करते थे. पढ़ाई के साथ-साथ वे मॉक टेस्ट पर भी फोकस करते थे. 

परिवार और शिक्षकों को दिया क्रेडिट

तनमय ने अपनी सफलता का क्रेडिट माता-पिता, शिक्षकों और मेंटर्स को दिया. उनका कहना है कि परिवार के सपोर्ट और शिक्षकों के गाइडेंस ने उन्हें लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया. तनमय के पिता बिजनेसमैन हैं, जबकि उनकी मां हाउस वाइफ हैं. 

जेईई मेन में भी 99 परसेंटाइल 

इस साल JEE Advanced 2026 में धनबाद के कई छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन तनमय तनय जिला स्तर पर सबसे बेहतर रैंक हासिल करने वाले छात्र बने हैं. उनकी सफलता ने जिले के अन्य छात्रों को भी प्रेरित किया है. तनय ने इससे पहले JEE Main 2026 परीक्षा में भी अच्छा प्रदर्शन किया था. तब उन्होंने 99.94 परसेंटाइल स्कोर किया था, जिसके बाद उन्होंने JEE Advanced में शानदार प्रदर्शन करते हुए AIR 708 हासिल की थी. 

IIT में पढ़ने का सपना होगा पूरा

AIR 708 हासिल करने के बाद तनमय के पास देश के कई फेमस IITs में एडमिशन पाने का मौका होगा. अब वह JoSAA Counselling 2026 के जरिए अपनी पसंद के IIT और ब्रांच का चयन करेंगे.

JEE Advanced 2026 में 56,880 छात्र हुए सफल

IIT Roorkee द्वारा जारी परिणाम के अनुसार इस वर्ष 56,880 उम्मीदवारों ने JEE Advanced 2026 परीक्षा क्वालिफाई की है. इसी परीक्षा के आधार पर देश के 23 IITs में बीटेक और अन्य अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- JEE Main में AIR 1 के बाद एडवांस्ड में भी चमके कबीर छिल्लर, हासिल की रैंक 2, अब MIT जाने का सपना

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola